फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Transit 2021: इन सात राशियों की कटेगी चांदी, शुक्रदेव कर रहे हैं मिथुन राशि में प्रवेश

Sat, 29 May 2021 07:17 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 29 May 2021 07:17 AM IST
विज्ञापन
Venus Transit 2021 Venus transit in Gemini these seven signs to get good outcomes
शुक्र ग्रह का मिथुन राशि में गोचर 2021 - फोटो : Pixabay

शुक्र देव 29 मई को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में ये 22 जून 2021 तक विराजमान होंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को वृषभ और तुला राशि का स्वामित्व प्राप्त है। कन्या शुक्र की नीच राशि है जबकि मीन उच्च राशि मानी जाती है। शुक्र देव समस्त प्रकार के भौतिक सुखों को प्रदान करने वाले हैं। शुक्र के मिथुन राशि में आने से कुछ विशेष राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। ये राशियां इस प्रकार हैं-

Venus Transit 2021 Venus transit in Gemini these seven signs to get good outcomes
वृषभ राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृषभ राशि: धन बचत करने में होंगे सफल 

शुक्र के गोचर से आप धन की बचत करने में सफल होंगे। इस अवधि में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों पहले दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। जमीन जायदाद से संबंधित मामले सुलझेंगे। आपकी संवाद शैली में सुधार होगा जिसके जरिए आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पाने में सफल होंगे। वहीं विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर भी अधिक धन खर्च कर सकते हैं। सामाजिक जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। समाज में मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

Venus Transit 2021 Venus transit in Gemini these seven signs to get good outcomes
मिथुन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन राशि: व्यर्थ की चिंता से मुक्ति मिलेगी

शुक्र के गोचर से आप बेकार की चिंताओं से मुक्त होंगे। साथ ही आपको इस अवधि में कई तरह के अप्रत्याशित शुभ फलों की प्राप्ति भी होगी। यदि आपकी सेहत कमजोर थी तो आपको इस समय स्वास्थ्य लाभ मिलने के योग बनेंगे।  कला के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। सरकारी कामकाज संपन्न होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Venus Transit 2021 Venus transit in Gemini these seven signs to get good outcomes
सिंह राशि - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह राशि: धन लाभ के बनेंगे योग

इस अवधि में आपको धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ये समय बेहतरीन सफलता दायक रहेगा। यदि आप कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी अवसर बेहतरीन रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से भी संबंध बिगड़ने न दें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
Venus Transit 2021 Venus transit in Gemini these seven signs to get good outcomes
कन्या राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कन्या राशि: कार्यक्षेत्र में होगी तरक्की 

शुक्र के गोचर से आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने की संभावना है। यदि नौकरी करते हैं तो उसमें इंक्रीमेंट या फिर पदोन्नति हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े हैं तो लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। इस अवधि में आपको शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अगर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो परिस्थितियां अनुकूल हैं। ठेकेदारी के काम से जुड़े हैं तो आपको बड़ा टेंडर मिल सकता है। बस अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed