किसी व्यक्ति को हम उसके तौर-तरीके, आचार-व्यवहार, पसंद-नापसंद, बोलचाल आदि चीजों से परखते हैं। कुंडली और राशि से तो व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जाना जाता है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि आपका जन्म का महीना भी आपके बारे में बहुत कुछ बातें बताता है। जून का महीना शुरू होने जा रहा है। ऐसे में जानते हैं कि जून में जन्म लेने वाले जातक कैसे होते हैं?
ज्योतिष: रोमांटिक, चंचल और गुस्से के तेज होते हैं जून में जन्म लेने वाले, जानें इनकी और भी खूबियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जून का महीना गर्म होता है। इस महीने जन्म लेने वाले जातक भी गर्म दिमाग के होते हैं। ये गुस्से के तेज होते हैं। इन्हें किसी भी समय गुस्सा आ सकता है और फिर गुस्से में ये किसी की भी नहीं सुनते हैं। यानी जून माह में जन्म लेने वालों को गुस्सा आना उनकी खास पहचान होती है।
जून माह में जन्म लेने वाले मिलनसार होते हैं। इस कारण इनके दोस्तों की संख्या अधिक होती है। ये अपने दोस्तों को भी खूब प्यार देते हैं। लेकिन अपने गर्म स्वभाव के कारण ये अपने दोस्तों से भी झगड़ा कर लेते हैं। हालांकि बाद में इन्हें उस बात का पछतावा भी होता है।
जून में जिन जातकों का जन्म होता है वे रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। अपने रिलेशनशिप से भावनात्मक रूप से जुड़ते हैं। लेकिन सार्वजनिक रूप से रोमांस करना इन्हें पसंद नहीं होता है, बल्कि चोरी-छिपे रोमांस करने में इन्हें खूब आनंद आता है। अपने रिश्ते को महत्व देते हैं। रिश्ते की खातिर ये दुनिया से भी भिड़ने को तैयार रहते हैं।
जिन जातकों का जन्म जून माह में होता है वे किसी के अधीन रहकर कार्य करना पसंद नहीं करते हैं। ये स्वतंत्र प्रवृत्ति के होते हैं। यदि कोई इन्हें किसी काम के लिए अधिक रोक-टोक करता है तो इन्हें सहन नहीं होता है। यदि जून माह में जन्म लेने वाले जातक किसी के अधीन रहकर कार्य भी करते हैं तो इन्हें उस काम में संतुष्टी नहीं होती है।