Mopping Rules According To Vastu Shastra: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। यही कारण है कि लोग घर निर्माण से लेकर घर में वस्तुओं को रखने के लिए भी वास्तु नियमों का पालन किया जाता है। माना जाता है कि घर में सफाई और पोछा लगाने का भी सीधा संबंध वास्तु से होता है। अगर इसे गलत समय या गलत तरीके से किया जाए, तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष बन सकता है। वास्तु के अनुसार सूर्योदय के बाद और दोपहर से पहले पोछा लगाना शुभ माना जाता है। पोछा लगाते समय कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vastu Tips: घर में पोछा लगाने के होते हैं नियम, इन दो दिन करना चाहिए परहेज
Mopping Vastu Tips: घर में सफाई और पोछा लगाने का सीधा संबंध वास्तु से होता है। अगर इसे गलत समय या गलत तरीके से किया जाए, तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष बन सकता है। पोछा लगाते समय कुछ नियमों का पालन करना चाहिए, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
पोछा लगाने का सही समय
वास्तु शास्त्र में ब्रह्म मुहूर्त को घर की सफाई और पोछा लगाने का सबसे उत्तम समय बताया गया है। यह समय सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले का होता है। इस समय सफाई करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-शांति बनी रहती है। यदि यह संभव न हो, तो सूर्योदय के बाद या सुबह के समय पोछा लगाना चाहिए। साथ ही हमेशा पोछा घर के मुख्य द्वार से शुरू करके अंदर की ओर लगाना चाहिए। आइए जानते हैं पोछा लगाने से जुड़े कुछ प्रमुख वास्तु नियम।
किन समयों पर न लगाएं पोछा?
- वास्तु के अनुसार दोपहर के समय पोछा लगाना उचित नहीं है, क्योंकि इस समय सूर्य अपनी चरम अवस्था में होता है और घर में आने वाली सौर ऊर्जा का पूरा लाभ नहीं मिल पाता।
- इसी तरह सूर्यास्त के बाद पोछा लगाने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इस समय सफाई करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है और मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।
Fitkari Upay: फिटकरी के ये पांच आसान उपाय घर में लाते हैं बरकत, जानें विधि और लाभ
इन दो दिनों पर न लगाएं पोछा
गुरुवार
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार के दिन पोछा लगाना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से बृहस्पति देव अप्रसन्न होते हैं, जिससे घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। वहीं जो लोग इस दिन पोछा लगाने से परहेज करते हैं, उन्हें बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है और घर में सकारात्मकता बनी रहती है।
एकादशी
एकादशी के दिन भी पोछा लगाने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन घर की सफाई या पोछा लगाने से परिवार के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और किसी शुभ कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। इसलिए इस तिथि पर घर की सफाई के बजाय भगवान की भक्ति में ध्यान लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।