फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: गृह क्लेश को दूर करेंगे वास्तु के ये उपाय, बनी रहेगी सुख-शांति

Sat, 05 Dec 2020 08:29 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 05 Dec 2020 08:29 AM IST
विज्ञापन
Vastu Tips in hindi vastu tips for home
वास्तु के उपाय - फोटो : vastu tips

वास्तु शास्त्र में गृह क्लेश को दूर करने के आसान उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपनाकर आप अपने घर के विवाद को सुलझा सकते हैं। वास्तु के ये उपाय आपकी घर की सुख-शांति में वृद्धि करेंगे। आइए जानते हैं गृह क्लेश को दूर करने के वास्तु शास्त्र में क्या उपाय बताए गए हैं।

Vastu Tips in hindi vastu tips for home
वास्तु टिप्स - फोटो : social media
आमने सामने न लगाएं देवी-देवता की तस्वीरें

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, घर में कभी भी देवी-देवताओं की तस्वीर को आमने सामने नहीं लगाना चाहिए। इससे गृह क्लेश बढ़ता है। इसके साथ-साथ घर में लड़ाई झगड़ा न हो इसके लिए घर में एक से अधिक देवी-देवता की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।

Vastu Tips in hindi vastu tips for home
महाभारत - फोटो : सोशल मीडिया
घर में नहीं लगाएं ऐसी तस्वीर

वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में रामायण, महाभारत, युद्ध एवं उल्लू आदि की तस्वीरें भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए। ऐसी तस्वीरें घर में विवाद को जन्म देती हैं जिससे गृह क्लेश बढ़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips in hindi vastu tips for home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
ऐसी तस्वीरों को लगाने से बचें

वास्तु के अनुसार घर में जंगली जानवर जैसे शेर, चीता आदि हिंसक पशुओं की तस्वीरों को भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। घर में ऐसी तस्वीरें गृह क्लेश को जन्म देती हैं जिससे घर में विवाद बढ़ता है।

विज्ञापन
Vastu Tips in hindi vastu tips for home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
घर मे बिखरे जूते चप्पल और कपड़े

घर में कपड़े और जूते चप्पलों को प्रयोग के बाद इधर-उधर फेंक देना भी वास्तु में अशुभ माना गया है। जूतों और कपड़ों की अलमारी को हमेशा अव्यस्थित और बिखरा रखने से धन की बर्बादी होती है। करियर में भी उतार-चढ़ाव आता रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed