फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तुटिप्स: घर में नहीं लगानी चाहिए ऐसी तस्वीरें, बढ़ता है दुर्भाग्य और गृह क्लेश

Thu, 26 Nov 2020 06:48 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 26 Nov 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Vastu tips in Hindi These pictures should not be installed at home
vastu tips

वास्तु में घर की सजावट करते हुए भी कई बातों को ध्यान में रखना आवश्यक बताया गया है। लोग घरों की सजावट करते समय बहुत सारी चीजें अपने घर में लगाते हैं। जिससे घर देखने में सुंदर लगे और घर में आने पर मन को प्रसन्नता प्राप्त हो। लेकिन कुछ चाजें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें घर में लगाने से नकारात्मकता बढ़ सकती है जिसके कारण आपके घर में कलह होने लगता है साथ ही कई प्रकार की समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। जानते हैं कि घर में कौन सी चीजें नहीं लगानी चाहिए।

Vastu tips in Hindi These pictures should not be installed at home
हिंसात्मक तस्वीरें घर में नहीं लगानी चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हिंसक पशुओं की तस्वीर
वास्तु के अनुसार कभी भी जंगली जानवर जैसे शेर, चीता आदि हिंसक पशुओं की तस्वीरों को घर में लगाने से बचना चाहिए। खास तौर पर उन तस्वीरो को अपने घर में बिलकुल भी नहीं लगाना चाहिए, जिनमें पशु शिकार कर रहे हो या फिर हिंसक मुद्रा में हो। इस तरह का तस्वीरे घर में लगाने से नकारात्मक उर्जा का संचार होता है। घर के लोगों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव होता है। जिससे एक दूसरे के प्रति द्वेष की भावना बढ़ती है।

Vastu tips in Hindi These pictures should not be installed at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डूबता हुआ जहाज
जिन लोगों को फिल्म आदि देखने का शौक होता है अक्सर वे लोग घरो में टाइटेनिक के जहाज आदि की तस्वीरे भी लगाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार डूबते जहाज और नाव आदि की तस्वीर भूलकर भी घर में नहीं लगानी चाहिए। इससे मनोबल कमजोर होता है। ऐसे दृश्यों को दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। इस तरह की तस्वीरे घर में लगाने से अशांति और धन संबंधित नुकसान होने की आंशका रहती है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu tips in Hindi These pictures should not be installed at home
ताजमहल की तस्वीर या शोपीस घर में नहीं लगाना चाहिए(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल का शोपीस या तस्वीर
ताजमहल की खूबसूरती देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। कुछ लोग ताजमहल का शोपीस या फिर तस्वीर अपने घर में भी लाकर रखते हैं। लोग ताजमहल को प्यार की निशानी मानते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार घर में ताजमहल की तस्वीर या फिर शोपीस नही रखना चाहिए, क्योंकि ताजमहल एक मकबरा है यह शाहजहां ने मुमताज के मरने के बाद उनकी याद में बनवाया था। इसलिए ताजमहल की तस्वीर नकारात्मकता का प्रतीक है। इसे घर में रखने से पति-पत्नी के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं, जिसके कारण दोनों के संबंध में दूरियां आती है।

विज्ञापन
Vastu tips in Hindi These pictures should not be installed at home
नटराज की मूर्ति घर में नहीं रखनी चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

नटराज की मूर्ति या तस्वीर
अक्सर लोग अपने घर में नटराज की मूर्ति लाकर रखते हैं। खासतौर से जिन लोगों के नृत्य से लगाव होता है वे नटारज की मूर्त अपने घर में अवश्य रखते हैं। वास्तु के अनुसार नटराज की मूर्ति घर में नहीं रखनी चाहिए। नटराज की मूर्ति में भगवान शिव तांडव की मुद्रा में रहते हैं। शिव जी का यह रुप विनाशकारी है, इसलिए नटराज की मूर्ति या तस्वीर घर में नहीं रखनी चाहिए। घर में हमेशा मुस्कुराती सौम्य मुद्रा वाली तस्वीरे ही घर में रखना सही रहता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed