घर व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है। हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो। वास्तु के अनुसार यदि आप घर बनाना चाहते हैं तो आपको जमीन खरीदते समय बनावट, दिशा और वातावरण की भी सही से समीक्षा करना आवश्यक होता है। जिस भूमि पर आप घर बना रहे हैं, वह किस प्रकार की है, इस बात का प्रभाव आपके पूरे जीवन पर पड़ता है। शुभ जमीन पर बना हुआ मकान जहां आपको सुख-समृद्धि देता है तो वहीं जमीन खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो ऐसी भूमि पर बना हुए मकान के कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह की जमीन पर मकान नहीं बनाना चाहिए।
Vastu Tips: ऐसी जमीन पर कभी ना बनाएं घर, करना पड़ता है समस्याओं का सामना
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन