फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु टिप्स: घर की उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें ये चीजें हो सकता है धन का नुकसान

Fri, 04 Dec 2020 07:29 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 04 Dec 2020 07:29 AM IST
विज्ञापन
vastu tips for North east direction at home in hindi
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : vastu tips

वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी भी चीज का निर्माण करते समय दिशाओं का ध्यान रखना अति आवश्यक होता है, क्योंकि हर दिशा की अपनी ऊर्जा होती है। वास्तु के नियमों की अनदेखी करने पर घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाते हैं। जिसके कारण आपको और परिवार के अन्य सदस्यों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार वास्तु दोष के कारण धन संबंधित समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। घर की उत्तर पूर्व दिशा बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। इस दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है। इस दिशा में किया गया गलत निर्माण या अनावश्यक वस्तुएं आपकी आर्थिक उन्नति पर बुरा प्रभाव डालती हैं। इसलिए उत्तर पूर्व दिशा में निर्माण करते समय विशेष ध्यान देना चाहिए। चलिए जानते हैं। 

vastu tips for North east direction at home in hindi
उत्तर पूर्व दिशा में न रखे जूते-चप्पल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

घर की उत्तर पूर्व दिशा में कभी भी जूते-चप्पल रखने का स्थान नहीं बनाना चाहिए। न ही इस दिशा में गंदी चीजे या कूड़ादान रखना चाहिए। इस दिशा में गंदगी होने से यह दिशा दूषित हो जाती है, जिसके कारण आपके घर में धन के आगमन में परेशानियां आने लगती हैं। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है।

vastu tips for North east direction at home in hindi
उत्तर पूर्व में न बनाएं सीढ़ियां (प्रतीकात्मक तस्वीर)

उत्तर पूर्व दिशा में भारी सामान या मशीन आदि भी नहीं रखना चाहिए। कुछ लोग इस दिशा में सीढ़ियां आदि बनवा देते हैं। लेकिन इस दिशा में भूलकर भी सीढ़ियों का निर्माण नहीं करवाना चाहिए। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है जो आपके घर की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips for North east direction at home in hindi
vastu tips
उत्तर पूर्व दिशा में भूलकर भी टॉयलेट का निर्माण नहीं करवाना चाहिए। इससे यह दिशा दूषित हो जाती है। जिसके कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है। जो आपके घर में धन की आवक को रोक सकता है। 



 
विज्ञापन
vastu tips for North east direction at home in hindi
vastu tips - फोटो : social media
घर की उत्तर पूर्व दिशा में कुबेर की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। इस दिशा में हल्का और पूजा आदि का सामान रखा जा सकता है। धन का आगमन सुचारू रूप से बना रहे इसके लिए इस दिशा को हमेशा स्वच्छ और खाली रखना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed