फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं आपके घर में भी बीमारी का कारण ये वास्तुदोष तो नहीं...

Tue, 08 Dec 2020 06:37 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
अनीता जैन, वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 08 Dec 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
vastu direction tips for avoid health problems
vastu tips - फोटो : अमर उजाला

किसी भी भवन का वास्तु उस घर में रखी हुई वस्तुओं पर निर्भर करता है। वास्तु के कुछ नियम सरल और व्यवहारिक होते हैं, यदि इनका ठीक ढंग से पालन किया जाए तो भवन में रहने वाले सभी लोग शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रह सकते हैं। उनका जीवन सुख, शांति और प्रेमभाव से बीत सकता है। किसी भी रोग के लिए जन्मजात ग्रह प्रभावी भूमिका निभाते हैं, लेकिन वास्तु का हस्तक्षेप भी इसमें कम नहीं है।

vastu direction tips for avoid health problems
vastu tips

हल्की, खुली और साफ हो उत्तर दिशा
पूर्व तथा उत्तर दिशा का हल्का और नीचा होना तथा दक्षिण व पश्चिम दिशा का भारी व ऊँचा होना वास्तु सम्मत है। यदि पूर्व दिशा में भारी निर्माण हो तथा पश्चिम दिशा एकदम खाली व निर्माण रहित हो तो अनिद्रा का शिकार होना पड़ सकता है। उत्तर दिशा में भारी निर्माण हो परन्तु दक्षिण और पश्चिम दिशा निर्माण रहित हो तो भी ऐसी स्थिति उत्त्पन्न होती है।

vastu direction tips for avoid health problems
relationship vastu

दक्षिण या पूर्व में सिर करके सोएं
गृह स्वामी अग्निकोण या वायव्य कोण में शयन करे या उत्तर में सिर व दक्षिण में पैर करके सोए तब भी अनिद्रा या बेचैनी, सिरदर्द और चक्कर जैसी परेशानी हो सकती है। धन आगमन और स्वास्थ्य की दृष्टि से दक्षिण या पूर्व की सिर करके सोना अच्छा माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu direction tips for avoid health problems
vastu tips
जल की स्थिति हो ठीक  
घर में भूमिगत जल की गलत स्थिति भी बहुत सारे रोगों का कारण होती है। उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में भूमिगत जल स्रोत धनदायक होते हैं एवं संतान को भी सुंदर निरोगी बनाते हैं। यहाँ निवास करने वाले सदस्यों के चेहरे पर कांति बनी रहती है। इन स्थानों पर जल की स्थिति रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करती है।
 
विज्ञापन
vastu direction tips for avoid health problems
वास्तु उपाय

प्रवेश द्वार
दक्षिण-पश्चिम दिशा में प्रवेश द्वार या हल्की चाहरदीवारी अथवा खाली जगह होना शुभ नहीं है। ऐसा होने से हार्ट अटैक, लकवा, हड्डी एवं स्नायु रोग संभव हैं। अतः यहाँ प्रवेश द्वार या खाली जगह छोड़ने से बचना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed