फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु शास्त्र: फेंगशुई के इन आसान उपायों से आएगी जीवन में खुशहाली

Tue, 01 Sep 2020 04:32 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 01 Sep 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
These simple measures of Feng Shui bring happiness in life
feng shui tips

चीनी वास्तु शास्त्र के फेंगशुई में बताए गए आसान से उपाय करके घर में सुख-समृद्धि लाई जा सकती है। फेंगशुई से संबंधित चीजों को घर में रखने से व्यक्ति के भाग्य मे वृद्धि कर सकते हैं। इसमें बताए गए कुछ उपायों को करके घर और कार्यक्षेत्र की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की आवश्यकता भी नहीं होती है। आइए फेंगशुई को इन आसान उपायों के बारे में जानते हैं।

These simple measures of Feng Shui bring happiness in life
बोनसाई के पौधे घर के सदस्यों के विकास को प्रभावित करते हैं(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : file photo

बोनसाई के पौधे देखने में तो सुंदर होते हैं, लेकिन इन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए। बोनसाई के पौधे देखने में वृक्ष की तरह होते हैं, लेकिन ये बौने होते हैं। फेंगशुई के अनुसार घर में बोनसाई लगाने से घर के सदस्यों के विकास पर प्रभाव पड़ता है, साथ ही तरक्की की गति धीमी हो जाती है।

These simple measures of Feng Shui bring happiness in life
घर में कैक्टस के पौधे नहीं लगाना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)

फेंगशुई के अनुसार कांटेदार या कैक्टस घर में नहीं रखना चाहिए। कैक्टस घर में रखने से नकारात्मकता आती है। अगर किसी फूल वाले पौधे में कांटे हैं जैसे गुलाब आदि। तो आप उस पौधे को छत के ऊपर लगा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These simple measures of Feng Shui bring happiness in life
plants vastu

घर या कार्यस्थल पर हमेशा हरे-भरे पौधे लगाने चाहिए इससे सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है। घर का वातावरण खुशहाल रहता है। अगर आपके घर में या कार्यस्थल पर लगे पौधे मुरझा गए हैं, तो उनपर ध्यान दें, साथ ही सूखे पौधों को तुरंत हटा दें। घर की पूर्व दिशा में मिट्टी के पात्र में तीन पौधे लगाने चाहिए। लेकिन ये ध्यान रखें कि ये पौधे हमेशा हरे-भरे रहना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में खुशहाली बनी रहती है।

विज्ञापन
These simple measures of Feng Shui bring happiness in life
feng shui

फेंगशुई में बांस का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। फेंगशुई में बांस के पौधे को दीर्घआयु और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए कार्यस्थल और घर में लाल रंग के रिबन से बांध कर बांस के पौधे लगाना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed