{"_id":"5a45ca0f4f1c1b8d698c4632","slug":"these-4-importance-vastu-tips-for-success-your-business","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिजनेस में तरक्की के लिए अपनाएं वास्तु के ये 4 टिप्स, मिलेगी सफलता","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
बिजनेस में तरक्की के लिए अपनाएं वास्तु के ये 4 टिप्स, मिलेगी सफलता
Fri, 29 Dec 2017 10:22 AM IST
प्रमोद कुमार अग्रवाल, ज्योतिषाचार्य
प्रमोद कुमार अग्रवाल, ज्योतिषाचार्य
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
व्यापार ठीक से चले, तो आपको लखपति और करोड़पति तक बना देता है। यदि यह घाटे में चला जाए, तो आप रोड पर आ जाते हैं। कई बार तो हम दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं, इसके बावजूद हमें सफलता प्राप्त नहीं होती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें वास्तु दोष भी एक कारण हो सकता है। सकारात्मक ऊर्जा के रहने से घर में खुशहाली और रोजगार में सफलता मिलती है। वहीं, अगर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगे, तो हमारे साथ दुख और अशुभ घटनाएं घटित होने लगती हैं। इन सभी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए वास्तुशास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं।
वास्तुशास्त्र के अनुसार, ऑफिस में दीवार की तरफ पीठ करके बैठना शुभ माना जाता है। दीवार पर पहाड़ों की तस्वीर लगाएं और ऐसे स्थान पर बैठें, जिसके सामने खुली जगह हो। इससे आपके अंदर नए और खुले विचारों का संचार होता है।
3 of 5
व्यापार में अगर तरक्की चाहते हैं, तो अपने ऑफिस या दुकान में ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) को बिल्कुल खाली रखें। पूजास्थल भी ईशान कोण में रखेंगे, तो और भी बेहतर रहेगा। ईशान कोण की स्वच्छता ग्राहकों को आकर्षित करती है, जिससे इस स्थान को हमेशा साफ-सुथरा बनाए रखें। जूते-चप्पलों को कभी भी ईशान कोण में न रखें क्योंकि इससे व्यापार में नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यदि आपका खुद का व्यापार है, तो उस व्यापार से संबंधित सामान को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें, इससे बिक्री बढ़ सकती है। अपने व्यापार की बढ़त के लिए इस बात का खास ध्यान रखें कि स्नानघर के पास सीट न हो। वास्तु के अनुसार ये अशुभ माना जाता है। इसके साथ ही कभी भी अपने ऑफिस या व्यावसायिक स्थल के मुख्यद्वार के सामने पीठ करके न बैठें। ऑफिस में अंडाकार, गोलाकार और टेढ़े-मेढ़े आकार वाले या धातु से बने फर्नीचर न रखें। लकड़ी के फर्नीचर का आकार गोलाकार या आयताकार रखें।
विज्ञापन
5 of 5
शिवजी और उनसे संबंधित चीजों के माध्यम से हम अपने व्यापार से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। अपने व्यापार अथवा दुकान को नकारात्मक ऊर्जा से दूर रखने के लिए दुकान अथवा ऑफिस के मुख्य दरवाजे के पास लाल या सिंदूरी रंग से 'ऊं' का चिह्न बनाएं। इसके अलावा नीला रंग भगवान शिव का प्रिय रंग माना जाता है, इसलिए दुकान या ऑफिस की उत्तर दिशा में नीले रंग के ताजे फूल जरूर रखें और नियमित रूप से रोजाना उन्हें बदलते रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।