फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिजनेस में तरक्की के लिए अपनाएं वास्तु के ये 4 टिप्स, मिलेगी सफलता

Fri, 29 Dec 2017 10:22 AM IST
प्रमोद कुमार अग्रवाल, ज्योतिषाचार्य
प्रमोद कुमार अग्रवाल, ज्योतिषाचार्य Updated Fri, 29 Dec 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
these 4 importance vastu tips for success your business

व्यापार ठीक से चले, तो आपको लखपति और करोड़पति तक बना देता है। यदि यह घाटे में चला जाए, तो आप रोड पर आ जाते हैं। कई बार तो हम दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं, इसके बावजूद हमें सफलता प्राप्त नहीं होती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें वास्तु दोष भी एक कारण हो सकता है। सकारात्मक ऊर्जा के रहने से घर में खुशहाली और रोजगार में सफलता मिलती है। वहीं, अगर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगे, तो हमारे साथ दुख और अशुभ घटनाएं घटित होने लगती हैं। इन सभी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए वास्तुशास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं।



पढ़ें- वास्तु टिप्स 2018: नए साल पर घर में करें 8 बदलाव, पूरे साल मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान
 

these 4 importance vastu tips for success your business

वास्तुशास्त्र के अनुसार, ऑफिस में दीवार की तरफ पीठ करके बैठना शुभ माना जाता है। दीवार पर पहाड़ों की तस्वीर लगाएं और ऐसे स्थान पर बैठें, जिसके सामने खुली जगह हो। इससे आपके अंदर नए और खुले विचारों का संचार होता है।

these 4 importance vastu tips for success your business

व्यापार में अगर तरक्की चाहते हैं, तो अपने ऑफिस या दुकान में ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) को बिल्कुल खाली रखें। पूजास्थल भी ईशान कोण में रखेंगे, तो और भी बेहतर रहेगा। ईशान कोण की स्वच्छता ग्राहकों को आकर्षित करती है, जिससे इस स्थान को हमेशा साफ-सुथरा बनाए रखें। जूते-चप्पलों को कभी भी ईशान कोण में न रखें क्योंकि इससे व्यापार में नुकसान हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these 4 importance vastu tips for success your business

यदि आपका खुद का व्यापार है, तो उस व्यापार से संबंधित सामान को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें, इससे बिक्री बढ़ सकती है। अपने व्यापार की बढ़त के लिए इस बात का खास ध्यान रखें कि स्नानघर के पास सीट न हो। वास्तु के अनुसार ये अशुभ माना जाता है। इसके साथ ही कभी भी अपने ऑफिस या व्यावसायिक स्थल के मुख्यद्वार के सामने पीठ करके न बैठें। ऑफिस में अंडाकार, गोलाकार और टेढ़े-मेढ़े आकार वाले या धातु से बने फर्नीचर न रखें। लकड़ी के फर्नीचर का आकार गोलाकार या आयताकार रखें। 

विज्ञापन
these 4 importance vastu tips for success your business

शिवजी और उनसे संबंधित चीजों के माध्यम से हम अपने व्यापार से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। अपने व्यापार अथवा दुकान को नकारात्मक ऊर्जा से दूर रखने के लिए दुकान अथवा ऑफिस के मुख्य दरवाजे के पास लाल या सिंदूरी रंग से 'ऊं' का चिह्न बनाएं। इसके अलावा नीला रंग भगवान शिव का प्रिय रंग माना जाता है, इसलिए दुकान या ऑफिस की उत्तर दिशा में नीले रंग के ताजे फूल जरूर रखें और नियमित रूप से रोजाना उन्हें बदलते रहें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed