मां लक्ष्मी धन, ऐश्वर्य और वैभव की देवी हैं। इनकी कृपा से ही घर में धन-धान्य रहता है, इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि उसके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। मां लक्ष्मी की उत्पत्ति जल से हुई है इसलिए वे चंचला कहलाती हैं। उनका स्वाभाव एक स्थान पर ठहरने का नहीं है। यही कारण है कि कभी भी पैसे एक स्थान पर नहीं रुकते हैं। आज के समय में ज्यादातर लोगों को यही शिकयत रहती है कि उनके घर में अनावश्यक खर्च बढ़ गए हैं। घर में पैसों का संचय नहीं हो पाता है। यदि आप भी इस तरह की समस्याओं से परेशान हैं। कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें यदि आप अपने धन स्थान पर रखते हैं तो मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इन चीजों को तिजोरी या फिर धन स्थान पर रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आपके घर में रुपए-पैसों की किल्लत दूर होती है। तो चलिए जानते हैं उपाय।
कुबेर यंत्र या श्री यंत्र
मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है तो वहीं कुबेर जी देवताओं के कोषाध्यक्ष हैं। मां लक्ष्मी जहां चंचला हैं तो वहीं कुबेर भगवान को स्थाई धन संपत्ति का देवता माना जाता है, इसलिए तिजोरी में कुबेर यंत्र या फिर श्री यंत्र रखना चाहिए। श्री यंत्र को साक्षात मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इससे आपके घर में हमेशा धन की बरकत बनी रहती हैं और कभी धन की कमी नहीं होती है। इसके अलावा घर में कपूर जलाकर धुआं दिखाना चाहिए और तिजोरी में भी पूजा करते समय धूप-दीप दिखाना चाहिए।
3 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : social media
तिजोरी में रखें हल्दी की गांठ
हिंदू धर्म में हल्दी को हर शुभ कार्यों में प्रयोग किया जाता है। खासतौर पर हल्दी भगवान विष्णु की पूजा में अवश्य प्रयोग किया जाता है। यदि आपके घर में बरकत नहीं हो रही है तो अपने धन स्थान पर हल्दी की गांठ रखें। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। घर में बरकत आती है और रुपए-पैसों की कमी नहीं होती है।
धन समृद्धि के लिए करें ये कार्य
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित किया जाता है। इस दिन 11 कौड़ियां लेकर लाल रंग के कपड़े में रखकर अपने पूजा स्थान पर रखें और केसर या हल्दी से सभी कौड़ियों पर तिलकर करें। इसके बाद विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें और इन कौड़ियों को कपड़े मे लपेटकर धन स्थान पर रख दें। इससे आपके घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है। यह कार्य यदि पूर्णिमा के दिन किया जाए तो और भी अच्छा रहता है। पूर्णिमा तिथि को यह कार्य करने के बाद प्रत्येक पूर्णिमा पर इन्हीं कौड़ियों की पूजा करके पुनः तिजोरी में रख देना चाहिए। मान्यता है कि इससे आपका धन स्थान हमेशा रुपए पैसों से भरा रहता है।