Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Take care of these Vastu rules related to the home temple for financial and economic prosperity

वास्तु: पूजा घर से जुड़े इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान, नहीं तो आर्थिक तंगी का हो सकता है सामना

Mon, 16 Nov 2026 12:25 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 16 Nov 2026 12:25 PM IST
सार

Puja Ghar Vastu Niyam: वास्तु शास्त्र में घर के पूजा घर या मंदिर से संबंधित कुछ जरूरी नियमों का भी उल्लेख किया गया है। मान्यता है कि इन नियमों का ध्यान रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

विज्ञापन
Take care of these Vastu rules related to the home temple for financial and economic prosperity
पूजा घर के निर्माण से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Vastu Tips For Puja Ghar: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। इसमें घर, ऑफिस और किचन सहित कई जगहों से जुड़े नियमों का उल्लेख किया गया है। इसी तरह घर के पूजा घर या मंदिर की दिशा और स्थान को लेकर भी कुछ खास वास्तु नियम बताए गए हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

विज्ञापन
 



पूजा स्थल को घर का ऐसा स्थान माना जाता है, जहां व्यक्ति पूजा-पाठ के साथ मानसिक और आत्मिक शांति का अनुभव करता है। हालांकि, कई लोग यह मानते हैं कि ईश्वर हर जगह मौजूद हैं, इसलिए मंदिर की दिशा और स्थान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत नहीं है। ऐसे में लोग अक्सर अपनी सुविधा के अनुसार घर में मंदिर बना लेते हैं और वास्तु से जुड़े नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करना वास्तु दोष का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं घर में मंदिर बनवाते समय किन वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन




वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं मंदिर निर्माण के ये नियम
 
  • आपके घर के मुख्य द्वार के सामने अगर कोई मंदिर है तो इससे आपको अशुभ फल प्राप्त होगा। 
  • जिस मकान पर मंदिर की परछाईं पड़ती है, वहां आर्थिक स्थिति खराब होती है।
  • मंदिर के शिखर की छाया यदि किसी घर में पड़ती है तो उस घर के लोग कर्ज़दार हो जाते हैं।
  • यदि घर के नज़दीक में बेर, बबूल जैसे वृक्ष मंदिर के समीप हो तो भी घर में क्लेश कि सम्भावना बनी रहती है।
  • मंदिर के आसपास मेहंदी के वृक्ष नकारात्मक प्रभाव डालते हैं और घर के आसपास नकारात्मक शक्तियों का वास होने की सम्भावना होती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन




गलत दिशा में बने पूजाघर को ऐसे करें सही

यदि घर का पूजा घर वास्तु के अनुसार सही दिशा में नहीं बना है, तो कुछ धार्मिक उपाय अपनाए जा सकते हैं। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, पूजा घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक और ऊं जैसे मांगलिक चिह्न लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा, गणेश जी और मां दुर्गा की मूर्तियों को दक्षिण दिशा की ओर मुख करके स्थापित करना भी शुभ माना जाता है। पूजा स्थल में श्री यंत्र या कुबेर यंत्र रखना भी धार्मिक दृष्टि से लाभकारी माना जाता है।

 

 

 


टॉयलेट के पास पूजाघर न बनाएं 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा स्थल के पास टॉयलेट होने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। यदि पूजा घर के नजदीक टॉयलेट बना है और उसे दूसरी जगह शिफ्ट करना संभव नहीं है, तो उसका दरवाजा हमेशा बंद रखने की सलाह दी जाती है। वहीं, अगर घर का मंदिर वास्तु के अनुसार सही दिशा में नहीं बना है, तो उसकी साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा स्थल को साफ-सुथरा रखने से वास्तु दोष का प्रभाव कम हो सकता है।




वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजाघर के निर्माण में ध्यान रखें ये बातें

घर में पूजा-पाठ के लिए अलग से पूजा घर बनवाना शुभ माना जाता है। यदि जगह की कमी के कारण ऐसा करना संभव न हो, तो भी पूजा के लिए एक निश्चित स्थान निर्धारित करना चाहिए। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, पूजा करते समय बैठने का स्थान जमीन से थोड़ा ऊंचा होना चाहिए। वहीं, घर का ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा पूजा घर के निर्माण के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed