फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshaya Tritiya 2021: अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय,आर्थिक उन्नति के साथ मिलेगी कामयाबी

Fri, 14 May 2021 05:44 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद, नई दिल्ली
अनीता जैन, वास्तुविद, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 14 May 2021 05:44 AM IST
विज्ञापन
happy akshaya tritiya 2021 and vastu tips
अक्षय तृतीया 2021 - फोटो : अमर उजाला

वैशाख मास भगवान विष्णु को अत्याधिक प्रिय है। इस महीने में कई त्योहार आते हैं। हिन्दू कलेंडर के अनुसार वैशाख शुक्ल तृतीया को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म ग्रंथों में कहा गया है कि अक्षय तृतीया के दिन किया गया दान-पुण्य कर्म का फल कभी नष्ट नहीं होता। इस तिथि पर सभी तरह के मांगलिक और शुभ कार्य बिना पंचाग देखे किए जाते हैं। अक्षय तृतीया के दिन विवाह करना, सोना खरीदना, माता लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। आइए कुछ ऐसे वास्तु टिप्स जानें जिन्हें करने से आपके घर का वास्तुदोष दूर होगा और साल भर आपकी तरक्की होती रहेगी....

happy akshaya tritiya 2021 and vastu tips
akshaya tritiya

लक्ष्मीजी की रहेगी कृपा
अक्षय तृतीया के दिन आपको घर की विशेष साफ-सफाई करनी चाहिए। घर में कहीं भी किसी प्रकार के मकड़ी के जाले नहीं होने चाहिए इससे घर में नकारात्मकता फैलती है एवं धन हानि होती है। पोंछा लगाते समय पानी में थोड़ा साबुत खड़ा नमक (समुद्री नमक) मिला लेना चाहिए। इस उपाय से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है एवं दरिद्रता दूर होकर धन का आगमन बना रहेगा।

happy akshaya tritiya 2021 and vastu tips
akshaya tritiya

तोरण से आएंगी खुशियां 
मुख्य द्वार पर बाँधने वाले तोरण को बंधनवार भी कहा जाता है। इस दिन घर की सुख-समृद्धि के लिए घर के मुख्य द्वार पर आम या अशोक के ताज़े पत्तों की बंधनवार बांधना शुभ माना गया है। तोरण का चयन घर की दिशा अनुसार,रंगों और आकार को ध्यान में रखकर करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
happy akshaya tritiya 2021 and vastu tips
akshaya tritiya

उत्तर दिशा में रखें सोना
पौराणिक मान्यता है कि स्वर्ण में लक्ष्मीजी का वास होता है और उत्तर दिशा लक्ष्मीजी और धन के देवता कुबेर की मानी गई है। अक्षय तृतीया के दिन स्वर्ण खरीदने से इसका क्षय कभी नहीं होता है तथा यह पीढ़ियों तक बढ़ता है। यदि आप इस दिन सोना खरीद रहें हैं तो इसे घर की उत्तर दिशा में रखें मान्यता है कि ऐसा करने से साल भर आपकी तरक्की होती रहेगी।

विज्ञापन
happy akshaya tritiya 2021 and vastu tips
akshaya tritiya

धन, संपन्नता व शांति के लिए
इस दिन प्रभु के नाम का स्मरण करते हुए पूर्व दिशा में उगते हुए सूरज अथवा सूर्यवंशी प्रभु श्री राम दरबार की तस्वीर लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है,जिसके फलस्वरूप स्वास्थ्य बेहतर होता है । फल, फूल अथवा हरे-भरे वृक्ष जीवन शक्ति के प्रतीक हैं। ऐसी तस्वीरों को टांगने की सर्वाधिक शुभ जगह है पूर्व अथवा उत्तर की दीवारें। उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा कहा गया है अतः धन वृद्धि के लिए इस दिशा में धन की देवी महालक्ष्मी और बुद्धि प्रदाता श्री गणेश जी एवं रत्नों या आभूषणों जैसे संपन्नता को दर्शाने वाले चित्र लगाने चाहिए। अपने पेशे या व्यवसाय से जुड़े सफल लोगों की तस्वीर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है, इससे आपके काम में तरक्की साल भर होती रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed