हफ्ते के इन तीन दिन गाय को खिला दें रोटी, दूर हो जाएंगी बड़ी से बड़ी समस्याएं
Gaay ko Roti Khilane Ke Labh: सनातन धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है और कई घरों में हर दिन पहली रोटी गाय को खिलाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि प्रतिदिन गाय को रोटी खिलाने से व्यक्ति को 33 करोड़ देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
रविवार को गाय को रोटी खिलाएं
अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर है तो उसे हर रविवार को गाय को घी लगी रोटी खिलानी चाहिए। इसके फलस्वरूप सूर्य मजबूत हो जाता है, उसका आत्मविश्वास बढ़ जाता है और उसे सफलता मिलने लगती है। मजबूत सूर्य व्यक्ति के अच्छे स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को भी सुनिश्चित करता है। सूर्य ग्रह की शुभता व्यक्ति को एक अच्छा नेता भी बनाती है।
गुरुवार को गाय को रोटी खिलाएं
यदि कुंडली में बृहस्पति कमजोर है तो हर गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और गुड़, चना या चने की दाल खिलाना चाहिए। इससे गुरु मजबूत होता है। शुभ बृहस्पति भाग्य, खुशी और सुखी वैवाहिक जीवन लाता है। विवाह में आ रही रुकावटें भी दूर करता है।
शनिवार के दिन गाय को रोटी खिलाएं
शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। जब शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही हो तो उसके कष्टों से निवारण पाने के लिए हर शनिवार काली गाय को रोटी खिलाएं। इससे आपको शनि दोष से मुक्ति मिलेगी। करियर की बाधाएं दूर होंगी। धन का प्रवाह बढ़ेगा। रोग-व्याधि दूर होंगे।
इन तीन दिनों के अलावा अमावस्या, पूर्णिमा, पितृ पक्ष और सभी तीज त्योहारों पर गाय को रोटी खिलाएं। इससे पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।