फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करियर में पाना चाहते हैं सफलता तो वास्तु के अनुसार करें ये उपाय

Thu, 27 May 2021 06:59 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 27 May 2021 06:59 AM IST
विज्ञापन
best vastu tips take these vastu measures for success in career
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हर व्यक्ति की चाहता है कि वह अपने जीवन में करियर की ऊंचाईयों को छुए और सफलता प्राप्त करे, परंतु कभी-कभी बहुत प्रयास करने के बाद भी सफलता प्राप्त नहीं हो पाती है या फिर करियर में बार-बार रुकावट आती रहती हैं। जिसके कारण व्यक्ति कई बार हताश और निराश हो जाता है। सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत करना तो बेहद आवश्यक होता ही है साथ ही कुछ बातों को ध्यान में रखना भी जरूरी होता है। कभी-कभी वास्तु दोष होने के कारण भी करियर में रुकावट आने लगती हैं। वास्तु में कुछ उपाय बताए गए हैं जिनको करके करियर में आने वाली बाधाओं के दूर किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं उपाय।

best vastu tips take these vastu measures for success in career
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
केले का पेड़ 

यदि कड़ी मेहनत के बावजूद करियर में सफलता प्राप्त नहीं हो पा रही है और लक्ष्य प्राप्ति में बाधाएं आ रही हैं तो वास्तु के अनुसार घर के सामने केले का वृक्ष लगाना चाहिए, लेकिन इस बात का ध्यान रखें की केले का वृक्ष कभी भी घर के अंदर न लगाएं। इसके साथ ही केले के वृक्ष के चारों तरफ साफ़-सफाई का विशेष रखें। मान्यता है कि जिस तरह केले का पेड़ बढ़ता और फलता-फूलता उसी तरह करियर भी आगे बढ़ता है।

best vastu tips take these vastu measures for success in career
पूर्व दिशा में मुंह करके पढ़ाई करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : SELF
पूर्व दिशा की ओर मुख करके करें पढ़ाई 

वास्तु शास्त्र के अनुसार जो छात्र किसी नौकरी आदि के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें पूर्व दिशा में मुंह करके पढ़ाई करनी चाहिए। इससे पढ़ाई करते समय एकाग्रता बनी रहती है और विषय अच्छी तरह से समझ आता है, जिससे करियर में सफलता पाने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा सुबह को पूर्व दिशा की खिड़कियां खोल देनी चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता का प्रवेश होता है। जो तरक्की में सहायक होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
best vastu tips take these vastu measures for success in career
काले या स्लेटी रंग के कपड़े पहनने से बचें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यदि जीवन या करियर में बाधाएं बनी हुई हैं तो शुभ रंगो का चयन करना चाहिए, क्योंकि रंगो का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। वास्तु के अनुसार काले और स्लेटी रंग के उपयोग से कपड़ों से बचना चाहिए।

विज्ञापन
best vastu tips take these vastu measures for success in career
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

वास्तु के अनुसार करियर में सफलता पाने के लिए घर में उत्तर दिशा की दीवार को नारंगी रंग से रंगवाना चाहिए। मान्यता है कि इससे कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बनते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed