फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्पण दूर कर सकता है आपकी रुपए-पैसों की किल्लत, जानिए कैसे

Thu, 27 May 2021 06:59 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 27 May 2021 06:59 AM IST
विज्ञापन
Vastu for mirror at home vaastu Shastra tips for get rid of financial problems
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

वास्तुशास्त्र में बताई गई बातों और नियमों को ध्यान में रखा जाए तो जीवन की कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। वास्तु में ऐसी बातें बताई गई हैं जिनको ध्यान में रखकर पारिवारिक, सामाजिक, कार्यक्षेत्र और आर्थिक हर तरह की समस्या से राहत पाई जा सकती है। यदि आप धन की तंगी से जूझ रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र में इससे छुटकारा पाने के लिए भी उपाय बताए गए हैं। क्या आपको पता है कि घर में दर्पण का प्रयोग वास्तु के अनुसार करने से आप धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे।

Trending Videos
Vastu for mirror at home vaastu Shastra tips for get rid of financial problems
दर्पण

यदि आपके घर में धन संबंधित समस्याएं चल रही हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की डाइनिंग टेबल के सामने इस तरह से दर्पण लगाएं कि उसमें पूरी डाइनिंग टेबल दिखे। मान्यता है कि इससे घर में धन संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं।

Vastu for mirror at home vaastu Shastra tips for get rid of financial problems
दर्पण

वास्तुशास्त्र के अनुसार धन संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए घर में उत्तर और पूर्व दिशा की दीवार की ओर दर्पण लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार इन दिशाओं में दर्पण लगाने से व्यवसाय में आने वाली धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं इसके साथ ही अचानक धन लाभ के योग भी बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu for mirror at home vaastu Shastra tips for get rid of financial problems
दर्पण

वास्तुशास्त्र के अनुसार शयनकक्ष के दरवाजे के ठीक सामने दर्पण लगाने से घर में चल रही धन संबंधित समस्याएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। यदि आपके घर में किसी प्रकार से धन संबंधित समस्याएं चल रही हैं तो दर्पण के इस उपाय को आजमा सकते हैं।

विज्ञापन
Vastu for mirror at home vaastu Shastra tips for get rid of financial problems
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

वास्तुशास्त्र के अनुसार दर्पण से जुड़ी हुई कुछ बातों को ध्यान में रखना भी आवश्यक होता है अन्यथा जहां दर्पण से धन की समस्याएं दूर हो सकती हैं वहां परेशानियां बढ़ भी सकती हैं। वास्तु कहता है कि मुख्य द्वार के ठीक सामने कभी दर्पण नहीं लगाना चाहिए। इससे आपके जीवन में धन संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसके अलावा घर में कभी भी आमने-सामने दो दर्पण नहीं लगाने चाहिए। इससे आपसी टकराव और कलह बढ़ती है। शयनकक्ष में कभी भी पलंग के सामने या पलंग के ठीक पीछे दर्पण नहीं लगाना चाहिए। इससे पति-पत्नी में अनबन हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed