फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: जीवन में सुख-सौभाग्य लाते हैं ये 7 तरह के पौधे, घर में कभी नहीं होती धन और समृद्धि की कमी

Thu, 23 Jun 2022 04:40 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 23 Jun 2022 04:40 PM IST
विज्ञापन
according to vastu these type of plants in home garden to get relief from  grah dosh and make life happy
बिल्वपत्र से जुड़ी आवश्यक बातें - फोटो : अमर उजाला

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में यदि कुछ पल हम हरियाली के बीच गुजारते हैं तो इससे हमें मानसिक सुकून तो मिलता ही है, शरीर भी ऊर्जावान महसूस करने लगता है। कुल मिलाकर हरियाली हमारे तन-मन को दुरुस्त करने में हमारी मदद करती है,यही वजह है कि लोग अपने घर में पेड़-पौधे लगा लेते हैं। वास्तु के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं और वहीं कुछ पौधे लगाने से वास्तुदोष और दुर्भाग्य दूर होता है।

according to vastu these type of plants in home garden to get relief from  grah dosh and make life happy
तुलसी
हिंदू धर्म में देवी लक्ष्मी का स्वरूप तुलसी के पौधे को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना गया है। तुलसी पूजन से ग्रहदोष,पापकर्म और वास्तुदोष का नाश होता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहता है।
according to vastu these type of plants in home garden to get relief from  grah dosh and make life happy
आंवला
लक्ष्मी-नारायण का प्रिय वृक्ष आंवला घर के उत्तर,उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस वृक्ष की नियमित रूप से पूजा करने पर सौभाग्य की वृद्धि होती है और घर में धन की कोई कमी नहीं रहती जिससे आपके दुखों का निवारण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
according to vastu these type of plants in home garden to get relief from  grah dosh and make life happy
हरसिंगार के फूलों - फोटो : अमर उजाला

परिजात या हरसिंगार
वास्तु शास्त्र में हरसिंगार को बहुत शुभ माना गया है,इसे घर के पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। मान्यता है कि जिस घर में पारिजात का पौधा लगा होता है वहां साक्षात मां लक्ष्मी निवास करती हैं। अगर घर बनवाते समय वास्तु दोष पर ध्यान नहीं दिया और रोज घर में कुछ न कुछ अशुभ होता रहता है तो घर के आंगन में पारिजात का पौधा लगाना चाहिए। ये पौधा वास्तुदोष दूर करता है और घर में सुख समृद्धि लाता है।

विज्ञापन
according to vastu these type of plants in home garden to get relief from  grah dosh and make life happy
शमी-वृक्ष पूजन का महत्व - फोटो : istock

शमी
शनिदेव के प्रिय वृक्ष शमी को घर के बाहर ऐसे लगाना चाहिए कि जब भी आप घर से निकलें तो यह आपको दायीं ओर से दर्शन दे। इस पेड़ के नीचे रोज सरसों के तेल का दीपक जलाने से घर में शनिदेव की कृपा से सुख-शांति बनी रहती है। शमी की पूजा करने से सेहत अच्छी रहती है एवं घर में बरकत होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed