फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में मछलियों का जोड़ा रखना माना जाता है शुभ, दूर होता है दुर्भाग्य

Mon, 11 Dec 2017 08:40 AM IST
आशुतोष वार्ष्णेय, ज्योतिषाचार्य
आशुतोष वार्ष्णेय, ज्योतिषाचार्य Updated Mon, 11 Dec 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
according to vastu keep fish in the house are auspicious

राशि में यदि ग्रह कमजोर या बिगड़े हुए हों, तो घर व कार्यस्‍थल पर नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। साथ ही बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं। नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए यदि उपाय नहीं मिल रहा है, तो घर में मछलियों का जोड़ा लटकाइए, लाभ्‍ा होगा। घर व कार्यालय में मछलियों के जोड़े को लटकाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। वास्तुशास्त्र एवं फेंगशुई के अनुसार, मछलियों का जोड़ा घर-कार्यालय की नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित करता है। फलस्वरूप व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता और मानसिक शक्ति में वृद्धि होती है।



पढ़ें- वास्तु अनुसार इस दिशा में शौचालय माना जाता है सबसे अच्छा, नहीं होता घर में क्लेश

according to vastu keep fish in the house are auspicious

मछली का प्रतिरूप आकाश में तारों के माध्यम से मीन राशि के रूप में प्रदर्शित होता है। तारों से मिलकर बनने वाली आकृति दो मछलियों के जोड़ों को दर्शाती है। ज्योतिषशास्त्र में इसे मीन राशि की संज्ञा दी गई है। मीन राशि का नियंत्रण देवताओं के गुरु बृहस्पति के पास है। देवगुरु बृहस्पति को शुभ ग्रह माना गया है, जिसके प्रभाव से व्यक्ति ज्ञानवान होकर सुख-समृद्धि, मान-सम्मान, समाज में प्रतिष्ठा अर्जित करता है। शुभता के लिए मछली का जोड़ा बृहस्पतिवार के दिन घर-कार्यालय में टांगा जाए, तो यह और भी प्रभावशाली परिणाम देता है।

according to vastu keep fish in the house are auspicious

सही दिशा में टांगें मछली का जोड़ा- वास्तुशास्त्र के अनुसार, मछली के जोड़े को सही दिशा में टांगने से सकारात्मक प्रभाव शीघ्र ही प्राप्त होने लगता है। पूर्व दिशा अथवा उत्तर दिशा अथवा पूर्व और उत्तर के मध्य की दिशा,  ईशान कोण में मछली के जोड़ा लटकाने से घर के सदस्यों का भाग्योदय होता है। इसे दुकान में लटकाने से आय में वृद्धि होती है। साथ ही कार्यालय में इसका प्रयोग उन्नतिकारक होता है।

पढ़ें- वास्तुटिप्स: भूलकर भी घर में न करें ऐसी 4 गलतियां, हो सकते हैं आप कंगाल

विज्ञापन
विज्ञापन
according to vastu keep fish in the house are auspicious

प्रेम और संपन्नता का प्रतीक गोल्ड फिश- फेंगशुई में गोल्ड फिश को सबसे अधिक पवित्र एवं संपन्नता देने वाला माना गया है। यदि घर में बड़ा एक्वेरियम रखने की जगह न हो, तो आप दो मछलियों वाला छोटा एक्वेरियम रख सकते हैं। इसे प्यार का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही आप क्रिस्टल की मछलियों का जोड़ा भी बेडरूम में रख सकते हैं।

विज्ञापन
according to vastu keep fish in the house are auspicious

होगा धन लाभ- धन, जल की तरह चलायमान है। शास्त्रों में लक्ष्मी को चंचला कहा गया है। मछली जल से जुड़ी होने के कारण और भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार का स्वरूप होने के कारण धन-सम्पति को शीघ्र आकर्षित करती है। मछली का जोड़ा रुके कार्य को पानी के बहाव की तरह पूर्ण करने लगता है। मछली के प्रतीक को घर, दुकान, कार्यालय में हवा में लटकाया जाता है, तो वायु तत्व के माध्यम से जल तत्व से संबंधित शांति, उस जगह की ऊर्जा में प्रवाहित होने लगती है। इससे वातावरण निरंतर प्रगतिशील बना रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed