फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु टिप्स: इन 15 प्वाइंट से जानिए घर पर कैसे लाएं धन और खुशहाली

Tue, 18 Sep 2018 01:46 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 18 Sep 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
15 vastu tips to happiness at your home know all facts about vastu shastra in hindi
vastu tips

व्यक्ति पैसे कमाने के लिए कड़ी मेहनत करता है ताकि उसका जीवन आराम से बीत सके। इसके लिए वह सुबह से रात तक घर से बाहर रहता है। व्यक्ति को चैन और सुख अपने घर पर ही मिलता है। घर पर पहुंचते ही सारी थकावट दूर हो जाती है। वहीं अगर घर में वास्तु संबंधी कमियां है तो घर में सुख और शांति नहीं मिलती। आइए जानते हैं वास्तु की कुछ जरूरी टिप्स

15 vastu tips to happiness at your home know all facts about vastu shastra in hindi
1- वास्तु में नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने के लिए तुलसी के पौधे का विशेष महत्व बताया गया है। इसलिए घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। इसके अलावा तुलसी के पत्तों का नियमित सेवन करने से कई तरह की बीमारियां आपके पास नहीं भटकती है। तुलसी में औषधि गुण होने से घर के वातावरण में हमेशा ताजगी बनी रहती है।

2- वास्तु शास्त्र में ईशान कोण यानि घर की उत्तर-पूर्व को हमेशा साफ रखना चाहिए। क्योंकि इस दिशा में ही सूर्य किरणें सबसे ज्यादा प्रवेश करती है। इसके अलावा पूर्व दिशा में मुख करके ही खाना खाना चाहिए।
 
15 vastu tips to happiness at your home know all facts about vastu shastra in hindi

3- वास्तु में दक्षिण दिशा को अशुभ माना जाता है। इसलिए रात को सोते समय व्यक्ति का सिर हमेशा दक्षिण दिशा में होना चाहिए। दक्षिण दिशा की तरफ पैर कर सोने से पाचन संबंधी तमाम तरह की दिक्कतें आने लगती है।

4- हफ्ते में कम से कम एक दिन पानी में नमक मिलाकर पोंछा लगाना चाहिए इससे घर पर रह रही नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
15 vastu tips to happiness at your home know all facts about vastu shastra in hindi
god

5- घर के मेन दरवाजे से ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है इसलिए हमेशा घर का प्रवेश द्वार एकदम साफ-सुथरा रखना चाहिए। घर का मुख्य दरवाजा जितना साफ और सुंदर होगा माता लक्ष्मी के आने की संभावना उतनी ज्यादा रहेगी। मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक, ॐ, शुभ-लाभ जैसे मांगलिक चिह्नों को उपयोग जरूर करें साथ ही भगवान गणेश की प्रतिमा लगाएं।

6- घर पर पूजा घर में देवी-देवताओं की मूर्ति या तस्वीरें ज्यादा न रखें। एक ही भगवान की कई मूर्तियां नहीं होनी चाहिए और बेडरूम में भगवान की कोई भी तस्वीर नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
15 vastu tips to happiness at your home know all facts about vastu shastra in hindi

7- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा पूर्व या उत्तर दिशा में होना शुभ माना जाता है। अगर ऐसा संभव ना हो तो मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक की प्राण प्रतिष्ठा करवाकर लगना चाहिए।

8- वास्तु शास्त्र में दरवाजे के अलावा घर की खिड़कियों पर भी ध्यान रखने के बारे में बताया है। दरवाजे खिड़कियां अंदर की तरफ ही खुलें और खुलते-बंद होते समय किसी भी प्रकार की आवाज नहीं आनी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed