फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु टिप्स: यदि बनना चाहते हैं धनवान तो आज ही अपने घर में लाकर रखें ये चीजें

Wed, 30 Jun 2021 07:33 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 30 Jun 2021 07:33 AM IST
विज्ञापन
Vastu tips to get and increase money wealth
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में हमेशा धन-धान्य बना रहे क्योंकि हर व्यक्ति ऐशो आराम की जिंदगी जीना चाहता है। इसके अलावा आज के समय में एक अच्छा जीवन जीने और छोटी-छोटी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी धन की जरुरत होती है। लोग धन प्राप्ति के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं लेकिन कई बार बहुत परिश्रम करने पर भी धन की बरकत नहीं हो पाती है। अक्सर लोगों को ये शिकायत होती है कि घर में धन आता है और बहुत जल्दी खर्च हो जाता है। यदि आपके जीवन में भी ये समस्या बनी हुआ है तो वास्तु में इसके लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। जिसके अनुसार तीन चीजें ऐसी बताई गई हैं जिन्हें घर में लाकर रखने से हमेशा सुख-समृद्धि व सकारात्मकता बनी रहती है। आपके घर में रुपए पैसों से जुड़ी सारी समस्याएं दूर होती हैं व धन-धान्य बना रहता है। तो आइए जानते हैं कि कौन सी हैं वे चीजें।

Vastu tips to get and increase money wealth
मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की मूर्ति लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य द्वार पर लगाएं भगवान गणेश की तस्वीर

भगवान गणेश जहां विराजते हैं वहां सदैव शुभता बनी रहती है। गणेश जी के साथ रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ का भी वास होता है। वास्तु के अनुसार घर के दोनों ओर भगवान गणेश की प्रतिमा लगानी चाहिए लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि गणेश जी की पीठ के दर्शन नहीं होने चाहिए। मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा लगाने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में सकारात्मकताका आगमन होता है, जिससे आपके घर में सुख-समृद्धि व शांति बनी रहती है।

Vastu tips to get and increase money wealth
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
तुलसी-

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय व पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार जिस घर में तुलसी के पौधे में नियम से पानी दिया जाता है व प्रतिदिन प्रातः एवं सांयकाल में तुलसी में दीपक प्रज्वलित किया जाता है। वहां सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वास्तु के अनुसार भी तुलसी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना गया है। जहां पर तुलसी का पौधा लगा होता है वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन में धन-धान्य व तरक्की दिलाने में सहायक होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu tips to get and increase money wealth
शंख (प्रतीकात्मक तस्वीर)
दक्षिणावर्ती शंख-

शंख मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों को प्रिय है। मां लक्ष्मी की उत्तपत्ति समुद्रमंथन के समय जल से हुई थी इसी प्रकार से शंख की उत्पत्ति भी समुद्रमंथन से मानी गई है। शंख कई तरह के होते हैं इन सभी का अपना महत्व होता है लेकिन इनमें से दक्षिणावर्ती शंख को बहुत दुर्लभ माना जाता है। यह शंख धनवृद्धि करने वाला माना गया है या फिर यूं कहें कि दक्षिणावर्ती शंख को साक्षात लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है। मान्यता है जिस घर में यह शंख होता है वहां कभी भी रुपए पैसों की कमी नहीं होती है। यदि आपके पास दक्षिणावर्ती शंख नहीं भी है तो भी अपने घर में कोई बजने वाला शंख रखना चाहिए। प्रतिदिन घर में शंख बजाने से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed