फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaishakh Purnima 2022: आज है वैशाख पूर्णिमा, पीपल के पेड़ के पास करें ये उपाय, पूरे होंगे सभी काम

Mon, 16 May 2022 12:15 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 16 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Vaishakh Purnima 2022 Do these measures near the Peepal tree on the occasion of Vaishakha Purnima
Vaishakh Purnima 2022 - फोटो : istock

Vaishakh Purnima 2022: वैशाख मास को बहुत ही पवित्र मास माना जाता है। इस माह में आने वाले त्योहार भी इस मायने में खास हैं।  वैशाख पूर्णिमा का अपना महत्व माना जाता है। धर्मग्रंथों के अनुसार वैशाख मास की पूर्णिमा को वैशाखी पूर्णिमा,पीपल पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। इस बार माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित यह पूर्णिमा 16 मई, सोमवार की है। यह पूर्णिमा और भी खास इसलिए है क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु के अवतार महात्मा बुद्ध को पवित्र तीर्थ स्थान बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे बुद्धत्व की प्राप्ति हुई थी। इस कारण बुद्ध के अनुयायियों के लिए तो यह दिन खास है ही लेकिन महात्मा बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार भी बताया जाता है, जिस कारण यह हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। वैशाख पूर्णिमा को पीपल पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। पीपल के पेड़ पर विभिन्न देवी देवताओं का वास होता है, इसलिए वैशाख पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं वैशाख पूर्णिमा पर पीपल से जुड़े कौन से उपाय जिनसे सभी बिगड़े काम पूरे होंगे। 

Vaishakh Purnima 2022 Do these measures near the Peepal tree on the occasion of Vaishakha Purnima
हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीपल के पेड़ पर ब्रह्मा, विष्णु, महेश इन तीनों देवताओं का वास होता है।

पीपल के पेड़ का महत्व
वैशाख पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ का विशेष महत्व है। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीपल के पेड़ पर ब्रह्मा, विष्णु, महेश इन तीनों देवताओं का वास होता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार पीपल के पेड़ पर हर वक्त माता लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए वैशाख पूर्णिमा के दिन पीपल की पूजा करने पर विशेष लाभ प्राप्त होता है। 

Vaishakh Purnima 2022 Do these measures near the Peepal tree on the occasion of Vaishakha Purnima
पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने से  पितृदोष से मुक्ति मिल जाती है। - फोटो : iStock

वैशाख पूर्णिमा पर करें पीपल से जुड़ें ये उपाय 

  • पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने से  पितृदोष से मुक्ति मिल जाती है। जल में काला तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्पित करें। 
  • जिस की कुंडली में शनिदोष हो उसे पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए, जिससे शनिदोष का प्रभाव कम हो जाता है और उन्नति के अवसर प्राप्त होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vaishakh Purnima 2022 Do these measures near the Peepal tree on the occasion of Vaishakha Purnima
वैशाख पूर्णिमा की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।  - फोटो : self
  • शनि दोष से पीड़ित हैं तो इससे मुक्ति के लिए वैशाख पूर्णिमा की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 
  •  पितृ दोष से निजात पाने के लिए न सिर्फ वैशाख पूर्णिमा पर बल्कि प्रतिदिन पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें। जल देने के बाद काले रंग के कुत्ते को रोटी भी खिलाएं। 
विज्ञापन
Vaishakh Purnima 2022 Do these measures near the Peepal tree on the occasion of Vaishakha Purnima
वैशाख पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ के नीच बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। - फोटो : अमर उजाला।
  • किसी काम में अड़चन आ रही हो तो वैशाख पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ के नीच बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
  • पौराणिक मान्यता के अनुसार पीपल के पेड़ पर सूर्योदय के पश्चात लक्ष्मी का वास हो जाता है, अतः स्नान करके पीपल के पेड़ पर दूध और जल चढ़ाने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed