{"_id":"608d64628ebc3e8d2e1b7027","slug":"turmeric-remedies-to-get-rid-of-problems-and-negative-energy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हल्दी के ये आसान उपाय दिलाएंगे समस्याओं और नकारात्मकता से मुक्ति","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
हल्दी के ये आसान उपाय दिलाएंगे समस्याओं और नकारात्मकता से मुक्ति
भारतीय रसोई में हल्दी एक प्रमुख मसाला है। हल्दी का प्रयोग लगभग घरों में बनने वाले ज्यादातर व्यंजनों में किया जाता है। हल्दी न केवल खाने के रंग और स्वाद को बेहतर बनाती है बल्कि स्वास्थय के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। हल्दी को बहुत ही शुभ माना जाता है इसलिए इसका प्रयोग मांगलिक कार्यों में अवश्य किया जाता है। भगवान विष्णु की पूजा में विशेषतौर पर हल्दी का प्रयोग किया जाता है। हल्दी से जुड़े कुछ उपायों को करके आप जीवन की समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।
2 of 5
नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए हल्दी का उपाय (सांकेतिक तस्वीर)
यदि आपके घर में कलह और आर्थिक परेशानियां चल रही हैं तो इसका कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी हो सकता है। घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए घर के चारों कोनों में पिसी हुई हल्दी का छिड़काव कर दें, बाद में उसे पोंछा लगाकर साफ कर दें। इससे आपकी समस्याएं दूर होती हैं और घर में सुख समृद्धि आती है।
3 of 5
हर गुरुवार को पानी में हल्दी मिलाकर घर में छिड़काव करें(प्रतीकात्मक तस्वीर)
पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर हर गुरुवार को घर में हल्दी के पानी का छिड़काव करें। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होती है और घर में सुख शांति का वातावरण बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए हल्दी का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ रही हो पति से तनाव चल रहा हो तो गुरूवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें और एक हल्दी की गांठ रखकर इस मंत्र का एक माला जाप करें। इसके साथ ही शाम के समय बेसन से बनी चीजों का सेवन करें।
''ऊं रत्यै कामदेवायः नमः''
विज्ञापन
5 of 5
माथे पर हल्दी से तिलक लगाएं(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
यदि आप किसी काम से जाते हो तो प्रतिदिन अपने माथे पर हल्दी का तिलक लगाकर ही घर से बाहर जाएं। इसके साथ ही पानी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर स्नान करें। मान्यता है कि इससे आपका भाग्य साथ देने लगता है। नौकरी से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।