फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Vakri 2021: 20 जून से वक्री गुरु इन पांच राशियों की चमकाएंगे किस्मत, बुलंदियों पर होंगे सितारे

Fri, 18 Jun 2021 09:56 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 18 Jun 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
Guru Vakri 2021 Jupiter retrograde in Aquarius these 5 signs get benefits
देवगुरु बृहस्पति 20 जून को कुंभ राशि में वक्री गति से चलेंगे। इसके बाद वे 18 अक्टूबर 2021 को पुन: मार्गी होंगे। - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। यह ज्ञान, गुरु, धर्म, विवाह, संतान, वृद्धि आदि का कारक है। ये धनु और मीन राशि के स्वामी हैं। देवगुरु बृहस्पति जहां कर्क राशि में उच्च के होते हैं तो वहीं मकर राशि में ये नीच के माने जाते हैं। इस महीने देवगुरु बृहस्पति की चाल में परिवर्तन होने जा रहा है। देवगुरु बृहस्पति 20 जून को कुंभ राशि में वक्री गति से चलेंगे। इसके बाद वे 18 अक्टूबर 2021 को पुन: मार्गी होंगे। हालांकि बीच में कुछ समय के लिए गुरु मकर राशि में गोचर करने लगेंगे जहां पहले से ही शनि विराजमान हैं। गुरु अपनी वक्री अवस्था में 14 सितंबर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और मार्गी भी इसी राशि में होंगे। फिर इसके कुछ समय बाद 21 नवंबर को गुरु फिर से कुंभ राशि में आ जायेंगे। गुरु के वक्री होने से 5 राशि वालों को बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। ये राशियां इस प्रकार हैं.. 

Guru Vakri 2021 Jupiter retrograde in Aquarius these 5 signs get benefits
मेष राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मेष राशि

देवगुरु बृहस्पति की इस चाल से आपको शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। धन प्राप्ति के नए स्रोत सृजित होंगे। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं सफल होंगी। यदि आप नई जॉब की तलाश में है तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। ऑफिस में आपकी पदोन्नति हो सकती है। 

Guru Vakri 2021 Jupiter retrograde in Aquarius these 5 signs get benefits
सिंह राशि - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह राशि

इस अवधि में आपको वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से कहीं प्यार तो कहीं तकरार का हो सकती है। लेकिन फिर भी दोनों के बीच प्रेम में कमी नहीं आएगी। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल होगी। वहीं व्यापार में लाभ मिलने के आसार रहेंगे। संपत्ति में बढ़ोतरी की संभावना रहेगी। धार्मिक कार्यों की तरफ रुचि बढ़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Vakri 2021 Jupiter retrograde in Aquarius these 5 signs get benefits
वृश्चिक राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृश्चिक राशि

इस दौरान आपको कामकाज में सफलता मिल सकती है। यदि आप शेयर बाजार में निवेश की योजना बना रहे हैं तो उसमें लाभ मिल सकता है। यात्राओं से लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। वाहन सुख की प्राप्ति के आसार रहेंगे। धन के मामले में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कुल मिलाकर देवगुरु बृहस्पति आपके ऊपर कृपा दृष्टि बरसाने वाले हैं।

विज्ञापन
Guru Vakri 2021 Jupiter retrograde in Aquarius these 5 signs get benefits
धनु राशि - फोटो : सोशल मीडिया
धनु राशि

इस अवधि में आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बातों को रखेंगे। अपने कार्यक्षेत्र में आप कुछ एक्सपेरिमेंट करने की सोच सकते हैं। यदि आप व्यापार से संबंध रखते हैं तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। लेकिन लव लाइफ में तनाव रहेंगे। किसी करीबी रिश्ते में खटास आ सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed