जिस तरह से सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं, उसी तरह से शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित किया जाता है तो वहीं ज्योतिष के अनुसार यह दिन शुक्र ग्रह का होता है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, प्रेम और भौतिक सुखों का कारक माना गया है इसलिए शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और सुख-समृद्धि प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन विधिवत सपरिवार मां लक्ष्मी का पूजन करने से वे प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं। इस दिन जहां आप मां लक्ष्मी की पूजा करके उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं तो वहीं शुक्रवार के दिन कुछ कार्यों को करने से आपको धन हानि का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए भूलकर भी इस इन कार्यों को नहीं करना चाहिए। जानते हैं कि मान्यताओं अनुसार शुक्रवार के दिन कौन से कार्य नहीं करने चाहिए।
शुक्रवार को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम होने लगती है धन की हानि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो शुक्रवार के दिन कोई मनाही नहीं होती है लेकिन शुक्रवार का दिन धन की देवी का दिन हैं इसलिए इस दिन हो सके तो न ही तो किसी से उधार में पैसे लेने चाहिए और न ही किसी को उधार में पैसे देने चाहिए। इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
किसी भी धर्म में नारी का अपमान सबसे बड़ा पाप माना गया है इसलिए किसी भी दिन नारी का अपमान नहीं करना चाहिए। सनातन धर्म में नारी को अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी का रुप माना जाता है। जहां नारी का अपमान होता है वहां किसी देवी-देवता की कृपा नहीं होती है। खासतौर पर शुक्रवार के दिन इस बात का ध्यान रखें कि आपसे भूलकर भी किसी महिला या कन्या का अपमान न हो। अन्यथा मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट होकर आपका घर त्याग देती हैं और आपके घर में दरिद्रता का वास होने लगता है।
दान-पुण्य करना सबसे श्रेष्ठ कर्म होता है लेकिन मान्यताएं कहती हैं कि शुक्रवार के चीनी का दान नहीं करना चाहिए और न ही उधार में देना चाहिए। चीनी को शुक्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि इससे आपका शुक्र ग्रह कमजोर होता है जिससे आपके जीवन में धन-धान्य की कमी होने लगती है।
जिस स्थान पर साफ-सफाई नहीं रहती हैं वहां मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। इसलिए हमेशा अपने घर में साफ-सफाई रखना चाहिए। इसके साथ ही स्वयं भी साफ रहना चाहिए, अन्यथा शुक्र कमजोर होता है, खासतौर पर शुक्रवार के दिन अपने घर में बिलकुल गंदगी नहीं रखनी चाहिए। इससे आपके घर में दरिद्रता का आगमन होता है।