हिन्दू धर्मशास्त्रों में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित किया गया है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार भी सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी ना किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार और शनिवार को भगवान हनुमान और शनिदेव को समर्पित किया गया है तो वहीं ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार का दिन मंगल ग्रह और शनिवार का दिन शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। हिंदू शास्त्र और ज्योतिष दोनों में ही शनिवार और मंगलवार को महत्वपूर्ण माना जाता है। इन दोनों दिनों पर कुछ कार्य वर्जित माने जाते हैं। यदि आप ये कार्य करते हैं तो आपको कई तरह से हानि झेलनी पड़ती है।
मंगलवार और शनिवार के दिन किए गए ये कार्य देते हैं आपके दुर्भाग्य को आमंत्रण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार और शनिवार दोनों ही दिन हनुमान जी की पूजा का विधान है। इनकी पूजा करने से शनि देव भी प्रसन्न होते हैं। शनि देव या ग्रह को न्याय प्रिय माना गया है, इसलिए इन दोनों ही दिनों पर मन, वचन और कर्म से शुद्ध रहना बहुत आवश्यक होता है। शनिवार और मंगलवार को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
मंगलवार और शनिवार के दिन दूध से बनी चीजों को जितना हो सके नहीं खरीदना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दूध को चन्द्रमा का कारक माना गया है चंद्रमा को मंगल का परम विरोधी माना जाता है, इसलिए इन दोनों दिनों पर दूध के या दूध से बनी चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
शनिवार के दिन लोहा खरीदना अच्छा नहीं माना जाता है। लोहे को शनि की धातु माना गया है। शनिदेव लोहे का अस्त्र धारण करते हैं। इसके अलावा मंगलवार को लोहे की धारदार या नुकीली चीज नहीं खरीदनी चाहिए। इससे आपके घर में कलह की स्थिति बनती है तो वहीं शनिवार को लोहा खरीदने के कारण भी आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
मंगलवार के दिन भूलकर भी काले रंग के कपड़े न ही खरीदने चाहिए और न ही काले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे आपके जीवन में नकारात्मकता बढ़ती है। इस दिन लाल वस्त्र पहनना शुभ रहता है।