फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष: इन चार राशि के लोगों पर हमेशा रहती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

Mon, 07 Jun 2021 03:00 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 07 Jun 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
these four rashi are lucky and get blessings from goddess lakshmi
शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन और वैभव प्रदान करने वाली देवी कहा गया है।

शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन और वैभव प्रदान करने वाली देवी कहा गया है। मान्यता है कि जिस किस पर अगर मां लक्ष्मी की कृपा हो जाए तो उसके जीवन में कभी भी पैसे और सुख-सुविधा की कमी नहीं रहती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सभी 12 राशियों में कुछ राशि ऐसी होती हैं जो बहुत ही भाग्यशाली मानी गई हैं। इन भाग्यशाली राशियों पर हमेशा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त रहता है। जिस कारण से इन राशि के जातकों के जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहती है । आइए जानते हैं कौन-कौन सी है भाग्यशाली राशियां।



कौन हैं मां लक्ष्मी
मां लक्ष्मी को धन-सम्पदा प्रदान करने वाली देवी हैं। मान्यताओं के अनुसार देवी लक्ष्मी का जन्म समुद्र से और विवाह भगवान विष्णु संग हुआ। ज्योतिष में मां लक्ष्मी का संबंध शुक्र ग्रह से है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है उन्हें देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मिला हुआ होता है। मां लक्ष्मी की पूजा से धन, वैभव और सभी प्रकार के ऐशोआराम की चीजें प्राप्ति होती है।

these four rashi are lucky and get blessings from goddess lakshmi
राशि

वृषभ राशि 
यह राशि चक्र में दूसरी राशि है। इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। स्वामी शुक्र का प्रभाव हमेशा इन राशि के जातकों पर रहता है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, धन, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। इस कारण से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा से वृषभ राशि के जातकों पर रहता है। वृष राशि के जातकों को हमेशा किस्मत का साथ मिलता है। इस राशि के लोग कभी भी धन की कमी महसूस नहीं करते हैं।

these four rashi are lucky and get blessings from goddess lakshmi
राशि
कर्क 
वृषभ राशि की तरह कर्क राशि पर भी माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इस राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं। कर्क राशि के जातकों को अमीर बनने लग्जरी जीवन जीने का मौका मिलता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलता है। इस राशि के जातक काफी मेहनती और दृढ़ निश्चय वाले होते हैं। जो मन में ठान लिया उसे वह जरूर पूरा करते हैं। इनका कार्य कभी भी किसी तरह की बाधा में नहीं रुकता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
these four rashi are lucky and get blessings from goddess lakshmi
राशि

सिंह
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव होते हैं। इस राशि के जातकों पर भी मां लक्ष्मी की कृपा रहती है। सिंह राशि के जातक काफी मेहनती और कार्य कुशल होते हैं। यह अपनी लग्जरी जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी मेहतन करते हैं। इस राशि के जातकों में नेतृत्व करने की क्षमता काफी होती है। ये किसी काम को करने में नहीं घबराते हैं। इस कारण इनको काफी सफलता भी मिलती है।

विज्ञापन
these four rashi are lucky and get blessings from goddess lakshmi
राशि
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों पर भी मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं। इस राशि के स्वामी मंगलदेव होते हैं। भाग्यशाली राशियों की गिनती में वृश्चिक राशि भी आती है। इस राशि के जातकों में पैसे बनाने की काफी लालसा रहती है और इसके साथ ये लोग काफी मेहनती होते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed