फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swapna Shastra: सपने में इन पांच जानवरों को देखना है शुभ संकेत, जानिए क्या कहता है स्वप्नशास्त्र

Fri, 25 Feb 2022 11:44 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 25 Feb 2022 11:44 AM IST
विज्ञापन
These five animals in a dream is an auspicious sign according to Swapna Shastra
Swapna Shastra: सपने में जानवर दिखने का फल अलग-अलग होता है। - फोटो : istock

Swapna Shastra: मनुष्य जब नींद में चेतन से अवचेतन अवस्था में चला जाता है तब वह स्वप्न देखता है। वैसे तो सपनें हमेशा से शोध का विषय रहे हैं।  लेकिन स्वप्न शास्त्र की मानें तो मनुष्य को भी सपना देखता है उसका कुछ न कुछ संकेत अवश्य होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने भविष्य को लेकर हमें आगाह करते हैं। अधिकांश रूप से सपने में हमें वही चीजें या घटनाक्रम देखते हैं जिसे हम सोचते और जिनकी हम योजनाएं बनाते हैं।  हमारे सपनों की जागृत अवस्था से अधिक संबंध नहीं रहता है, इसलिए सपनों में देखी गई कुछ बातें अक्सर भूल जाती हैं।  प्राचीन समय से ही सपनों का विशेष महत्व माना गया है। स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने हमारे भविष्य से जुड़े होते हैं। जो हमें आने वाले समय की अच्छी और बुरी घटनाओं से रूबरू कराते हैं। स्वप्न शास्त्र में कई प्रकार के सपनों का जिक्र मिलता है, कुछ सपने अशुभ बताए गए हैं, तो कुछ शुभ। सपने में जानवर दिखने फल भी अलग- अलग होता है। आइए जानते हैं सपने में यदि आपको यह 5 जानवर दिखते हैं तो यह क्या संकेत लेकर आते हैं। 

These five animals in a dream is an auspicious sign according to Swapna Shastra
Swapna Shastra: सपने में हाथी दिखाई देना सौभाग्य के साथ सुख-समृद्धि में वृद्धि का सूचक है। - फोटो : istock

सपने में हाथी का दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने आपको हाथी दिखता है तो यह एक शुभ संकेत लेकर आता है। सपने में हाथी दिखाई देना सौभाग्य के साथ सुख-समृद्धि में वृद्धि का सूचक है। यदि आप सपने में हाथी की सवारी करते देखते हैं तो इसका अर्थ है कि घर में सुख-शांति आएगी, आपके वैभव में भी वृद्धि होगी। 

These five animals in a dream is an auspicious sign according to Swapna Shastra
Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में गाय का दिखना अत्यंत शुभ माना गया है। - फोटो : istock

सपने में गाय का दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में गाय का दिखना अत्यंत शुभ माना गया है। गाय का दिखना यह संकेत देता है कि आपको अपने जीवन में सुख की प्राप्ति होने वाली है। यदि सपने में सफेद रंग की गाय दिखे तो मतलब आपको सफेद रंग से जुड़ी चीजों से लाभ मिलेगा। यदि सपने में गाय का बछड़ा दिखे तो इसका मतलब है कि आपको धन में वृद्धि होने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These five animals in a dream is an auspicious sign according to Swapna Shastra
Swapna Shastra: यदि सपने में कुत्ता दौड़ाता है तो यह आपके जीवन में सुधार आने का संकेत है।  - फोटो : istock

सपने में कुत्ता दिखना 
सपने में कुत्ता देखना शुभ संकेतक है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने में कुत्ता आपको काटता हुआ दिखे तो इसका अर्थ है कि आपको किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। यदि सपने में कुत्ता दौड़ाता है तो यह आपके जीवन में सुधार आने का संकेत है। 

विज्ञापन
These five animals in a dream is an auspicious sign according to Swapna Shastra
Swapna Shastra: सपने में आप बिल्ली देखते हैं तो यह भी शुभ संकेत देता है। - फोटो : istock

सपने मे बिल्ली देखना 
यदि सपने में आप बिल्ली देखते हैं तो यह भी शुभ संकेत देता है। सपने में जंगली बिल्ली को देखने का मतलब ये होता है कि आपका लक्ष्य पूरा होने वाला है। यानि की आपने करियर या जीवन को लेकर जो भी सोच रखा है वो पूरा हो जाएगा।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed