फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने प्यार को मंजिल तक पहुंचाते हैं ये पांच राशि वाले, बनते हैं शानदार लाइफ पार्टनर

Tue, 28 Apr 2020 12:55 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 28 Apr 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
these 5 signs people are to be good partner in love
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

प्यार की परीक्षा में कोई पास होता है तो कोई फेल। आज हम आपको बताएंगे कि ऐसे पांच राशि के लोग हैं जो अपने प्यार को शादी के मकाम तक पहुंचाकर ही दम लेते हैं। ये पांच राशि वाले इस प्रकार हैं... 

these 5 signs people are to be good partner in love
Relationship - फोटो : Pixabay

वृष राशि
वृष राशि के जातक अपने प्यार को मंजिल तक पहुंचाने में कामयाब होते हैं। यह शुक्र ग्रह की राशि है जो लव और रोमांस का कारक ग्रह माना जाता है। लव रिलेशन में इस राशि के लोग बेहद ही अच्छे पार्टनर होते हैं। इस राशि के जातकों का दांपत्य जीवन अच्छा होता है। क्योंकि ये एक अच्छे जीवनसाथी की भूमिका निभाते हैं। ये अपने पार्टनर को पलकों में बिठाकर रखते हैं। वहीं अगर लव रिलेशन या मैरिज में कोई संकट आता है तो ये अपने साथी को उस संकट से निकालने के लिए सबसे आगे खड़े होते हैं। इस राशि के जातक प्रेम जीवन में खुलापन रखते हैं। इसलिए अपने रिश्ते के बारे में ये जातक अपने परिवार वालों से नहीं छिपाते हैं।

these 5 signs people are to be good partner in love
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक स्वभाव से बेहद ही प्रिय होते हैं। ये अपने पार्टनर की खुशियों के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। इनका रंगीन मिजाज साथी को खूब भाता है। ये रिलेशनशिप में पूरी ईमानदारी निभाते हैं। शादी के बाद ये अपने लाइफ पार्टनर को बिल्कुल भी बोर नहीं होने देते हैं। अगर साथी का मूड खराब हो जाता है तो इस राशि के जातक कलात्मक ढंग से अपने पार्टनर को मनाते हैं। इनका ये स्वभाव साथी का दिल लूट लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
these 5 signs people are to be good partner in love
Love Relationship - फोटो : Pixabay

सिंह राशि
सिंह राशि के जातक अपने रिलेशनशिप के प्रति बेहद संजीदा होते हैं। ये अपने प्यार को मंजिल तक पहुंचाकर ही दम लेते हैं। सूर्य की राशि होने के कारण इस राशि के जातक थोड़े आक्रामक होते हैं और अपने पार्टनर पर हावी रहते हैं। लेकिन पार्टनर की रक्षा, उनकी जरुरतों आदि के लिए खड़े रहते हैं। इसलिए सिंह राशि वालों को दांपत्य या प्रेम जीवन में एक अच्छा साथी माना जाता है।

विज्ञापन
these 5 signs people are to be good partner in love
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तुला राशि
तुला शुक्र ग्रह की राशि है, इसलिए रोमांस और प्यार इस राशि के जातकों की यूएसपी होती है। ये अपने रिश्ते के प्रति वफादार होते हैं। ये अपने साथी का साथ नहीं छोड़ते हैं। फिर चाहें परिस्थिति कैसी भी क्यों न हों। इस राशि के जातकों के लिए प्यार से बढ़कर और कोई भी चीज नहीं होती है। ये अपने रिश्ते को नहीं छिपाते हैं। तुला राशि के जातक यदि अपने साथी से नाराज होते हैं तो वे जल्दी ही मान जाते हैं। वहीं जब इनका साथी इनसे गुस्सा हो जाता है तो ये उसे बहुत जल्दी ही मनाने में कामयाब हो जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed