फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहुत नसीब वाले होते हैं ये 4 राशि के लोग, जल्दी पाते हैं शौहरत और मुकाम

Tue, 01 Dec 2020 06:30 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 01 Dec 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
these 4 signs people are very lucky get success soon
success

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कुछ राशि के जातक भाग्यशाली माने जाते हैं। ये जातक सामाजिक जीवन में पद, प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त करते हैं। औरों के मुकाबले इन्हें शीघ्र ही सफलता मिलती है। आइए जानते हैं कौनसी चार राशियों के जातक होते हैं भाग्यशाली-

these 4 signs people are very lucky get success soon
राशि

मेष
मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह को माना गया है। ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह को अन्य ग्रहों का सेनापति माना जाता है। इसलिए मेष राशि के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव होता है। इस राशि के लोग एक अच्छे नेतृत्वकर्ता साबित होते हैं। अपने नेतृत्व करने के गुण के कारण ही कार्य क्षेत्र में मेष राशि के जातक अन्य लोगों से ज्यादा मजबूत और ताकतवर होते हैं। परिश्रम और अपनी क्षमता के बल पर ये लोग अपने जीवन में सफल होते हैं। इस राशि के लोग भाग्यशाली होते हैं। इनकी राशि का स्वामी मंगल इनकी सहायता करता है।

these 4 signs people are very lucky get success soon
राशि
वृश्चिक

इस राशि का स्वामी ग्रह भी मंगल ही है। मंगल ग्रह के कारण इस राशि के जातक निडर और साहसी होते हैं। वृश्चिक राशि वाले किसी भी कार्य को बिना डरे करते हैं, और कार्य में जोखिम लेने से नहीं घबराते हैं, इसी कारण ये सफल होते हैं। ये अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं। हर कार्य को मेहनत के साथ पूर्ण करके ही दम लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these 4 signs people are very lucky get success soon
राशि
मकर

मकर राशि के स्वामी शनि हैं। यह ग्रह न्याय प्रिय है। शनि ग्रह को मजबूत ग्रह माना जाता है। इस कारण इस राशि के लोगों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहती है। इनकी राशि के स्वामी शनि की कृपा दृष्टि इस राशि के लोगों पर बनी रहती है। शनि की कृपा के कारण इस राशि के लोगों के अंदर नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता होती है। ये लोग अपनी मेहनत और लगन से अपने जीवन में एक मुकाम हासिल करते हैं। 

विज्ञापन
these 4 signs people are very lucky get success soon
राशि
कुंभ

कुंभ राशि के लोग ईमानदारी के बल पर सफल होते हैं। ये लोग सोच-समझकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हैं। इस राशि के जातक गंभीर और दिमाग से तेज होते हैं, और परिस्थितियों के अनुसार कार्य करते हैं। अन्य राशि के जातकों के मुकाबले ज्यादा बलशाली होते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed