हमारे जीवन में अच्छे दोस्त होते हैं तो शत्रु भी होते हैं। लोग हमसे ईर्ष्या के कारण दुश्मनी मानने लगते हैं। ऐसे लोग हमेशा हमारा अहित चाहते हैं। मौका मिलने पर कभी-कभी ये शत्रु हमारे ऊपर हावी होने लगते हैं। शत्रुता का कारण कुछ भी हो लेकिन शत्रुओं के कारण हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हमारे कुछ शत्रुओं के कारण जीवन में भारी संकट में भी घिर जाते हैं, जिससे निकलने का हमें कोई रास्ता नजर नहीं आता है। कुछ ऐसे उपाय होते हैं जिन्हें अपनाकर आप शत्रुओं से मुक्ति पा सकते हैं। ये उपाय बहुत ही कारगर माने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं शत्रुओं से छुटकारा पाने के उपाय
2 of 5
शहद का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आपका कोई शत्रु है जिसके कारण आपको बेवजह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तो उससे छुटकारा पाने के लिए एक भोजपत्र लें उसपर लाल चंदन से अपने शत्रु का नाम लिखकर उस भोजपत्र को एक शहद की डिब्बी में भिगोकर रख दें। आपका शत्रु अपने आप शांत हो जाता है। यह उपाय बहुत ही कारगर माना जाता है।
3 of 5
hanuman ji
- फोटो : instagram
अगर आपका कोई शत्रु आपके पीछे पड़ा हुआ है और किसी भी तरह से आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है तो उससे छुटकारा पाने के लिए हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। नियमित रूप से हनुमान जी को गुड़ या बूंदी का भोग लगाना चाहिए और हनुमान जी को लाल गुलाब के फूल अर्पित करने चाहिए। इसके अलावा इसके अलावा बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। इससे आपको शत्रु बाधा से मुक्ति मिलती है।
यदि आपको शत्रु से अहित की आशंका सता रही है तो शुक्ल पक्ष के किसी भी बुधवार के दिन 5 गोमती चक्र लेकर उनको अपने सिर के चारों ओर घुमाकर फेंक दें। शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए यह टोटका बहुत कारगर माना जाता है। मान्यता है कि इस टोटके के बाद आपके शत्रु आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं।
अगर आप अपने चाहते हैं कि शत्रु आपके वशीभूत हो जाएं तो आपको अपने गले में वैजयंती माला धारण करनी चाहिए। किसी को सम्मोहित करने के लिए यह उपाय बहुत ही कारगर माना जाता है। वैजयंती माला पहनने से भगवान कृष्ण की कृपा भी प्राप्त होती है। कृष्ण जी हमेशा वैजयंती माला धारण करते थे। यह उपााय बहुत ही कारगर माना गया है। आपके द्वारा किया गया यह उपाय अवश्य ही आपको फायदा पहुंचाता है।