किसी भी व्यक्ति के लिए रोजगार उसकी मूलभूत आवश्यकता होता है। क्योंकि व्यापार या नौकरी से अर्जन करके ही व्यक्ति अपनी आजीविका चलाता है। आज के समय में हर व्यक्ति एक अच्छी नौकरी पाना चाहता है। यदि आप भी नौकरी ढ़ूंढ रहे हैं या फिर नौकरी कर रहे हैं लेकिन लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो ज्योतिष में कुछ बहुत ही कारगर और आसान उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से आप नौकरी से संबंधित सभी समस्याओं से निजात पा सकते हैं और एक अच्छी नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं उपाय..
2 of 5
lord vishnu
- फोटो : Social Media
बृहस्पतिवार का दिन धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से इस दिन का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन को भगवान विष्णु को समर्पित किया जाता है। तो वहीं ज्योतिष के अनुसार बृहस्पतिवार गुरू ग्रह का दिन है। गुरू ग्रह को समृद्धि का कारक माना जाता है। इसलिए नौकरी संबंधी समस्याओं से लिए बृहस्पतिवार के व्रत करना चाहिए। यदि आप नौकरी तलाश रहे हैं और आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है या फिर कार्यक्षेत्र में समस्याएं बनी हुई हैं, तो आपको बृहस्पतिवार का व्रत करके भगवान विष्णु का पूजन करना चाहिए।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर आपको अपनी इच्छानुसार और योग्यता के हिसाब से नौकरी नहीं मिल पा रही है तो रूद्राक्ष धारण करना बहुत अच्छा उपाय माना जाता है। नौकरी प्राप्ति के लिए 1 मुखी, 10 मुखी और 11 मुखी रूद्राक्ष धारण करना चाहिए। माना जाता है कि इन्हें धारण करने से व्यक्ति को सही नौकरी मिलने के योग बनते हैं, लेकिन रूद्राक्ष धारण करने मात्र से मनचाही नौकरी प्राप्त नहीं होती है। इसके लिए आपको लगातार मेहनत के साथ ही प्रयास करते रहना होगा।
यदि आपको नौकरी संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है या आपको मन मुताबिक नौकरी नहीं मिल पा रही है तो रविवार के दिन आपको बादाम दान करने चाहिए। माना जाता है कि इससे कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियां और नौकरी संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है। दान करते हुए ध्यान रखें कि ये दान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को ही करें एवं गुप्त रूप से और निस्वार्थभाव के साथ दान करें।
5 of 5
पीपल ठप
- फोटो : सोशल मीडिया
सनातन धर्म में पीपल की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। नौकरी से संबंधित समस्याओं से निजात पाने के लिए पीपल की पूजा करना बहुत अच्छा माना गया है। यदि आपकी नौकरी में समस्याएं हैं तो आपको नियमित रूप से पीपल पर जल अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा सूर्य और भगवान शिव को भी नियमित रूप से जल चढ़ाना चाहिए। नौकरी लग जाने और समस्याएं दूर हो जाने के बाद भी इस क्रम को जारी रखना चाहिए।