कर्ज और मर्ज ये दो ऐसी चीजे हैं जो व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से परेशान कर देती हैं। शरीर में रोग हो जाने की स्थिति ही व्यक्ति को कर्ज की ओर धकेलने लगती है, इसलिए सर्वप्रथम निरोगी काया होना आवश्यक होता है। कर्ज के कारण व्यक्ति को मानसिक तनाव होने लगता है। कर्ज चुकाते-चुकाते व्यक्ति की आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है। यदि आप भी कर्ज और रोग से परेशान हैं और तमाम प्रयासों के बाद भी इन सबसे छुटकारा नहीं मिल पा रहा है तो लाल किताब और ज्योतिष के कुछ उपाय करके इससे छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, कर्ज और रोग से छुटकारा पाने के उपाय...
कर्ज और मर्ज से हैं परेशान तो छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज के बोझ से छुटकारा पाने का उपाय
यदि आप कर्ज के बोझ से परेशान हो चुके हैं और तमाम प्रयासों के बाद भी कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं, तो किसी माह में शुक्ल पश्र को पहले मंगलवार के दिन शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर दूध एवं जल से अभिषेक करें और मसूर की दाल अर्पित करें। उसके बाद वहीं पर बैठकर ऋणमुक्तेश्वर मंत्र का कम से कम एक माला यानि 108 बार जाप करें। इससे जल्दी ही कर्ज से मुक्ति मिलती है एवं जीवन में धन की आवक बढ़ती है।
“ॐ ऋणमुक्तेश्वर महादेवाय नम:”
यदि आपके परिवार में कोई सदस्य भयंकर रोग से पीड़ित है। रोग को लंबा समय हो गया है लेकिन रोगी पर दवाओं का कोई प्रभाव नहीं हो रहा है। तो चांदी के एक पात्र में जल लेकर उसमें केसर मिलाकर रोग के सिरहाने रख दें। प्रातः उठकर इस जल को पीपल या तुलसी में अर्पित कर दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से रोगी पर दवाओं का प्रभाव होने लगता है और वह ठीक होने लगता है।
यदि कोई व्यक्ति बहुत लंबे समय से रोग से पीड़ित है तो 'ॐ रुद्राय नमः' मंत्र का एक माला जाप प्रतिदिन करें। इस कार्य को लगातार छह माह तक करना है। इस अवधि में यह मंत्र सिद्ध हो जाता है। मान्यता है कि इस अवधि बीतने तक रोगी को रोग से मुक्ति मिलने लगती है। यदि छह माह की अवधि के बाद यह मंत्र पढ़कर किसी रोगी को दिया जाए तो वह जल्दी ही स्वस्थ होने लगता है।