वैसे तो हर माह संकष्टी चतुर्थी पड़ती है परंतु माघ माह की संकष्टी चतुर्थी का विशेष महत्व माना जाता है। इस बार सकट चौथ का व्रत 31 जनवरी 2021 दिन रविवार को है। इस दिन माताएं अपनी संतान की उन्नति और लंबी कामना के लिए व्रत करती हैं। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा पाठ करने से सुख-समृद्धि, धन, कीर्ति, ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होती है। भगवान गणेश बुद्धि और शुभता के देवता हैं। इस दिन आप कुछ उपाय करके सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।
Sakat Chauth 2021: सकट चौथ आज, सुख समृद्धि के लिए करें ये उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकट चौथ पर भगवान गणेश की पूजा विधि-विधान से करने के बाद आरती करें और गणेश जी की कृपा प्राप्त करने के लिए इस मंत्र का जाप 108 बार करें। इससे भगवान गणेश की कृपा से आपके घर की सभी विघ्न बाधाओं का नाश होता है और सुख-समृद्धि आती है।
ॐ गं गणपतयै नम: मंत्र
सूर्य को अर्घ्य दें
सकट चौथ पर गणेश जी और चंद्रमा की पूजा का विधान तो है ही इस दिन सूर्य की पूजा करना भी शुभ फलदायी रहता है। इसलिए सुबह उठकर स्नानादि करें और भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें, साथ ही इस सूर्य मंत्र का जाप करें।
ॐ सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें
सकट चौथ भगवान गणेश के समर्पित है। गणेश जी शिव पुत्र हैं इसलिए इस दिन शिव जी की पूजा करना भी बहुत शुभफलदायी रहता है। सकट चौथ पर तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल से अभिषेक करें और बिल्व पत्र एवं पुष्प अर्पित करें। दीपक जलाकर भगवान शिव की आरती करें। असके बाद भगवान शिव के इस मंत्र का 108 बार जाप करें।
''ॐ सांब सदाशिवाय नम:''
- गणेश जी की पूजा के बाद जरूरतमंद लोगों की धन, अन्न से सेवा करें।
- गायों को हार चारा खिलाएं।
- गौशाला जाकर गायों की सेवा करें।