फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कर्ज और मर्ज से हैं परेशान तो छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

Mon, 01 Feb 2021 10:46 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 01 Feb 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
Take these measures to get rid of debt and disease
कर्ज से मुक्ति पाने का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : aa

कर्ज और मर्ज ये दो ऐसी चीजे हैं जो व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से परेशान कर देती हैं। शरीर में रोग हो जाने की स्थिति ही व्यक्ति को कर्ज की ओर धकेलने लगती है, इसलिए सर्वप्रथम निरोगी काया होना आवश्यक होता है। कर्ज के कारण व्यक्ति को मानसिक तनाव होने लगता है। कर्ज चुकाते-चुकाते व्यक्ति की आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है। यदि आप भी कर्ज और रोग से परेशान हैं और तमाम प्रयासों के बाद भी इन सबसे छुटकारा नहीं मिल पा रहा है तो लाल किताब और ज्योतिष के कुछ उपाय करके इससे छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, कर्ज और रोग से छुटकारा पाने के उपाय... 


 

Take these measures to get rid of debt and disease
कर्ज से मुक्ति पाने का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कर्ज के बोझ से छुटकारा पाने का उपाय
यदि आप कर्ज के बोझ से परेशान हो चुके हैं और तमाम प्रयासों के बाद भी कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं, तो किसी माह में शुक्ल पश्र को पहले मंगलवार के दिन शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर दूध एवं जल से अभिषेक करें और मसूर की दाल अर्पित करें। उसके बाद वहीं पर बैठकर ऋणमुक्तेश्वर मंत्र का कम से कम एक माला यानि 108 बार जाप करें। इससे जल्दी ही कर्ज से मुक्ति मिलती है एवं जीवन में धन की आवक बढ़ती है।

“ॐ ऋणमुक्तेश्वर महादेवाय नम:” 

 

Take these measures to get rid of debt and disease
तुलसी या पीपल में केसर युक्त जल चढ़ाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
रोग से मुक्ति पाने के लिए
यदि आपके परिवार में कोई सदस्य भयंकर रोग से पीड़ित है। रोग को लंबा समय हो गया है लेकिन रोगी पर दवाओं का कोई प्रभाव नहीं हो रहा है। तो चांदी के एक पात्र में जल लेकर उसमें केसर मिलाकर रोग के सिरहाने रख दें। प्रातः उठकर इस जल को पीपल या तुलसी में अर्पित कर दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से रोगी पर दवाओं का प्रभाव होने लगता है और वह ठीक होने लगता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Take these measures to get rid of debt and disease
रोग मुक्ति का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यदि कोई व्यक्ति बहुत लंबे समय से रोग से पीड़ित है तो  'ॐ रुद्राय नमः' मंत्र का एक माला जाप प्रतिदिन करें। इस कार्य को लगातार छह माह तक करना है। इस अवधि में यह मंत्र सिद्ध हो जाता है। मान्यता है कि इस अवधि बीतने तक रोगी को रोग से मुक्ति मिलने लगती है। यदि छह माह की अवधि के बाद यह मंत्र पढ़कर किसी रोगी को दिया जाए तो वह जल्दी ही स्वस्थ होने लगता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed