फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके मन में है कोई गुप्त मनोकामना, तो करें ये अचूक उपाय

Thu, 11 Mar 2021 01:40 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 11 Mar 2021 01:40 PM IST
विज्ञापन
take these measures to fulfillment your wishes
मनोकामना पूर्ति के लिए उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मनुष्य का मन इच्छाओं का भंडार है। मन में इच्छाओं और मनोकामनाओं की कोई सीमा नहीं होती है परंतु हर व्यक्ति के मन में एक ऐसी इच्छा अवश्य होती है जिस वह अपने जीवन में अवश्य पूरा करना चाहता है। किसी भी इच्छा को पूरा करने के लिए सबसे आवश्यक होता है कि आप उसे पाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें, लेकिन कई बार व्यक्ति के लगातार प्रयास और परिश्रम करने के बाद भी जब यह इच्छा पूर्ण नहीं होती है तो वह बहुत अधिक निराश हो जाता है। ज्योतिष में माना जाता है कि व्यक्ति के कर्म के साथ भाग्य का साथ होना भी आवश्यक होता है, इसलिए ज्योतिष में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण की जा सकती हैं। यदि आपके मन में बहुत दिनों से कोई इच्छा है जिसे आप पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो प्रयास करने के साथ इन उपायों को भी कर सकते हैं। इच्छापूर्ति के लिए ये उपाय बहुत कारगर माने गए हैं।

take these measures to fulfillment your wishes
मनोकामना पूर्ति के लिए नारियल का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

गुप्त इच्छा पूर्ति उपाय
यदि आप अपनी मनोकामाना को पूर्ण करना चाहते हैं तो तिल का तेल और सिंदूर मिला लें। अब एक जटा वाला नारियल लेकर पूरे नारियल को सिंदूर से रंग दें। इसके बाद धीमे स्वर में लगभग 15 मिनट तक इस मंत्र का जाप करें।
''ऊं ईं ह्रीं कं ह्रीं ईं ऊं''
मंत्र जाप के पश्चात मां अंबे से अपनी मनोकामान पूर्ति की प्रार्थना करें। इस तरह से आप प्रतिदिन लगातार 7 दिनों तक मंत्र जाप करें। सातवें दिन मंत्र जाप के बाद इस नारियल को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। तत्पश्चात किसी कन्या को मिठाई और दक्षिणा दें। इच्छा पूर्ति के लिए यह उपाय बहुत कारगर माना गया है।
 

take these measures to fulfillment your wishes
रुद्राक्ष (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यदि आपके मन में बहुत दिनों से कोई मनोकामना है जो पूर्ण नहीं हो पा रही है तो किसी दिन प्रातः उठकर स्नानादि करने के पश्चात किसी शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव को गौरी-शंकर रुद्राक्ष अर्पित करें। इसके अलावा इच्छा पूर्ति के लिए किसी शिव मंदिर में जाकर 21 बिल्वपत्र लें और उन सभी बिल्वपत्रों पर सफेद चंदन से बिंदी लगाएं, इसके बाद अपनी मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करते हुए शिवलिंग पर अर्पित करें। ये दोनों ही उपाय बहुत कारगर माने जाते हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
take these measures to fulfillment your wishes
मनोकामना पूर्ति उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

एक बरगद (बड़) का पत्ता लेकर उसके ऊपर अपनी मनोकामना लिखकर बहते हुए जल की धारा में बहा दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से जल्दी ही मनोकामना पूर्ण हो जाती है। इन उपायों को करते समय मन में दृढ़ विश्वास और सात्विकता बनाए रखना आवश्यक होता है।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed