फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रहों के दोष से मुक्ति दिलाएंगे ये बहुत ही आसान से उपाय

Sat, 01 May 2021 10:16 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 01 May 2021 10:16 AM IST
विज्ञापन
Take these easy measures to get rid of all grah dosh
planet

ग्रहों की बदलती हुई चाल का व्यक्ति के जीवन पर बहुत प्रभाव होता है। ग्रह जब अपनी चाल बदलते हैं तो वे कुंडली में शुभ और अशुभ फल प्रदान करते हैं। यह ग्रह अपनी प्रकृति के अनुसार फल प्रदान करते हैं। जिससे आपके जीवन में अच्छी और बुरी घटनाएं घटित होती हैं। ग्रहों के अशुभ प्रभाव के कारण जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष में ग्रहों का दोष दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति पाई जा सकती है। लोग ग्रहों के दोष से मुक्ति पाने के लिए कई उपाय करते हैं लेकिन इन उपायों को करने से पहले  कुंडली का अध्ययन करना जरूरी होता है परंतु कुछ उपाय ऐसे भी हैं, जो अत्यंत सरल हैं साथ ही इन्हें करने के लिए कुंडली की जांच करवाने की आवश्यकता भी नहीं रहती है। तो चलिए जानते हैं उपाय।

Take these easy measures to get rid of all grah dosh
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : aa

ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। कुंडली में चंद्र दोष होने पर व्यक्ति को मानसिक परेशानियां होने लगती हैं। चंद्र दोष दूर करने के लिए प्रत्येक माह महीने की पूर्णिमा का व्रत करना चाहिए और रात को चंद्रदेव की पूजा करके अर्घ्य देना चाहिए। 

Take these easy measures to get rid of all grah dosh
शनि ग्रह - फोटो : Pixabay

ज्योतिष में शनि और राहु-केतु को क्रूर ग्रह माना जाता है। इन ग्रहों के अशुभ फल से मुक्ति पाने के लिए माह की अमावस्या तिथि को पीपल के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए और जल चढ़ाना चाहिए। इससे आपके नौकरी व्यवसाय की समस्याएं दूर होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Take these easy measures to get rid of all grah dosh
मंगल ग्रह - फोटो : Pixabay

मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम और भूमि-भवन का कारक माना गया है। मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए मंगलवार के दिन मसूर की दाल का दान करनी चाहिए। इससे आपकी भूमि-भवन से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं।

विज्ञापन
Take these easy measures to get rid of all grah dosh
बुध ग्रह

बुध को वाकपटुता और चातुर्य का कारक माना जाता है यदि किसी के बुध ग्रह अशुभ फल प्रदान कर रहा हो तो प्रत्येक बुधवार को भगवान गणेश का पूजन करना चाहिए और उन्हें दूर्वा घास अर्पित करनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed