फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाल किताब के ये अचूक उपाय दिलाएंगे आपको शनि के बुरे प्रभावों से मुक्ति

Sat, 03 Apr 2021 10:54 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 03 Apr 2021 10:54 AM IST
विज्ञापन
Take the remedies of Lal Kitab to get rid of the evil effects of Shani
shani dev

शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। वे व्यक्ति को उसके द्वारा किए गए कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शनि देव की वक्र दृष्टि के कारण जातक को कारोबार, नौकरी, दांपत्य जीवन, उसकी संपत्ति, स्वास्थ्य आदि सभी चीजों में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यही कारण है कि व्यक्ति शनिदेव की अशुभ दशा का नाम सुनकर घबरा जाता है। लाल किताब में उल्लिखित कुछ ऐसे उपाय हैं, जिनको करने से आप शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं और संकटों से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। जानिए शनिदेव को प्रसन्न करने हेतु लाल किताब के अचूक उपाय।

Take the remedies of Lal Kitab to get rid of the evil effects of Shani
shani dev

लाल किताब के अनुसार शनि देव को प्रसन्न करने के लिए जातक को निर्धन, अपंग, सफाई कर्मचारी और असहाय व्यक्ति को शहद का दान करना चाहिए। इससे शनि देव का कोप कम होता है। इसके अलावा व्यक्ति को समय-समय पर शहद का सेवन करते रहना चाहिए। शनि देव के कुप्रभावों से मुक्ति पाने के लिए यह एक बेहद अचूक उपाय माना जाता है।

Take the remedies of Lal Kitab to get rid of the evil effects of Shani
shani dev

शनि देव की कृपा पाने के लिए घर पर शमी का वृक्ष लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। शमी के वृक्ष में नियमित रूप जल अर्पित करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आपको शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति प्राप्त होती है। शमी का वृक्ष अपने घर के बाहर इस तरह लगाना चाहिए कि आप जब भी घर से बाहर जाएं तो यह आपके दाएं हाथ की ओर पड़े। यदि आपके यहां इतनी जगह नहीं है तो इस वृक्ष को अपनी छत पर दक्षिण दिशा में लगाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Take the remedies of Lal Kitab to get rid of the evil effects of Shani
shani dev

शनिदेव न्यायप्रिय देवता हैं इसलिए जो लोग अच्छे और नेक कर्म करते हैं, शनि देव उनसे बेहद प्रसन्न रहते हैं। यदि किसी की कुंडली में शनि की दशा सही नहीं है तो उस व्यक्ति को निस्वार्थ भाव से निर्धन, दिव्यांग, विधवा या किसे अन्य प्रकार से असहाय लोगों की सहायता करनी चाहिए। इसके अलावा व्यक्ति को सदैव अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए।

विज्ञापन
Take the remedies of Lal Kitab to get rid of the evil effects of Shani
shani dev

लाल किताब के अनुसार जो व्यक्ति जुआ खेलना, सट्टा लगाना, शराब आदि नशीले पदार्थों का सेवन करना आदि बुरे कर्म करता है, वह शनिदेव के कोप का भागी अवश्य बनता है। इसलिए व्यक्ति को इन सभी कार्यों से दूर रहना चाहिए। खासतौर पर जिन लोगों की कुंडली में शनि की दशा ठीक न हो उन्हें इन सभी चीजों से बहुत दूर रहना चाहिए अन्यथा व्यक्ति को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed