शरीर विज्ञान के अनुसार दैनिक जीवन की अतृप्त इच्छाएं स्वप्न रूप में उसकी पूर्ति का आभास कराती हैं। शास्त्रानुसार ब्रहम काल में देखे गए सपने दस दिन में फलित होते हैं जबकि रात्रि के प्रथम पहर का स्वप्न एक वर्ष के बाद और रात के दूसरे पहर में आए सपने छः महीने में साकार होते हैं। तृतीय प्रहर का सपना तीन मास बाद और अंतिम पहर वाला एक मास में सच होता है। दिन में देखे सपने अविश्वसनीय होते हैं। परंपरानुसार शुभ सपने बताने नहीं चाहिए और बुरे सपनों की चर्चा करनी चाहिए।
Swapna Shastra: श्रावण मास में सपने में सांप दिखना शुभ है या अशुभ ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालसर्प दोष से ग्रस्त व्यक्ति अक्सर सपनों में सांप,पहाड़,नदियां,समुद्र देखते हैं। वे कई बार खुद को आसमान में उड़ते या ऊपर से नीचे गिरते देखते हैं। जिनकी कुंडली में गजकेसरी योग हो उनके सपने अक्सर सटीक भविष्यवाणी का काम करते हैं। श्रावण मास में सापों के दर्शन को भगवान शिव के साथ जोड़कर देखा जाता है। सपने में सांप दिखना शुभ है अशुभ ?
हर सपना कुछ कहता है,कोई न कोई मतलब जरूर होता है अक्सर लोग सपने में कोई ऐसी चीज देख लेते हैं जिसे देखकर डर से नींद खुल जाती है जिसके बाद मन में यही ख्याल आता है कि देखी गई वह चीज शुभ है या अशुभ कई बार लोगों को सपने में सांप नजर आता है और इसका भी एक विशेष मतलब होता है
हिन्दू धर्म में सांप पूजनीय माना जाता है हमारे शास्त्रों में भी सांप का वर्णन कई जगह मिलता है। सांप कहीं देवता का प्रतीक है,तो कहीं मृत्यु का ।चूंकि सांप हमारे जीवन से कहीं न कहीं जुड़ा हुआ है इसलिए हमे सांप कभी भी सपने में दिखाई दे सकते हैं। मनुष्य को सांप का सपना आना स्वाभाविक है ऐसे में चलिए जानते हैं कि सपने में सांप का दिखना क्या संकेत देता है।
बहुत सारे सांप देखना - आप पर कोई संकट आने वाला है।
सांप को मार देते हो- आप अपने आने वाले संकट पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे।
सपने में सांप के दांत- आपका कोई करीबी आपको नुकसान पहुंचाने वाला है।
मरा हुआ सांप- आगे आने वाला समय आपका अच्छा रहेगा।
बार-बार सांप दिखाई दे - आपको पितृदोष हो सकता है।
फन उठाए दिखे - संपत्ति की प्राप्ति के योग हैं।
सफेद सांप - शुभ माना जाता है।
मृत्यु सांप के काटने से- इसका मतलब आपको दीर्घायु की प्राप्ति होगी।