फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2021 Effects: साल का पहला सूर्यग्रहण इन राशियों के लिए होगा हानिकारक, जानें प्रभाव

Wed, 02 Jun 2021 09:18 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 02 Jun 2021 09:18 AM IST
विज्ञापन
Surya Grahan June 2021 Date, timing, sutak and effects on all zodiac signs
सूर्य ग्रहण 2021: सूर्यग्रहण 10 जून को लगेगा। यह ग्रहण ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर लग रहा है। - फोटो : अमर उजाला

Surya Grahan June 2021 Date, timing, sutak: इस महीने सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। महत्वपूर्ण बात ये है कि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह सूर्यग्रहण 10 जून को लगेगा। ग्रहण ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर लग रहा है। यह इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण दोपहर 01:42 बजे से शुरू होगा जो शाम 06:41 बजे समाप्त होगा। इस सूर्यग्रहण को उत्तर-पूर्व अमेरिका, यूरोप, उत्तरी एशिया और उत्तरी अटलांटिक महासागर में देखा जाएगा। इस सूर्यग्रहण को खंडग्रास, रिंग फिंगर और वलयाकार सूर्य ग्रहण भी कहा जा रहा है। भारत में दिखाई न देने के कारण ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ग्रहण काल में सूतक का विचार किया जाता है। इस दौरान कई कार्यों को करने की मनाही होती है। ग्रहण काल में मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं, पूजा पाठ एवं अन्य प्रकार के मंगल अनुष्ठान रुक जाते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु और केतु ग्रह के कारण ग्रहण लगता है, ज्येष्ठ अमावस्या के दिन लगने वाला ग्रहण वृष राशि में लगेगा, हालांकि इससे सभी राशियां प्रभावित होती हैं। आइए जानते हैं सूर्यग्रहण का सभी बारह राशियों पर प्रभाव-

Surya Grahan June 2021 Date, timing, sutak and effects on all zodiac signs
मेष राशि

इस अवधि में आपको क्रोध अधिक आ सकता है। गलत कार्य के लिए बदनामी भी सहनी पड़ सकती है। धन का प्रयोग सही से करें

Surya Grahan June 2021 Date, timing, sutak and effects on all zodiac signs
वृष राशि

आपकी राशि में ग्रहण लग रहा है। इस दौरान आपको अपने करियर और सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan June 2021 Date, timing, sutak and effects on all zodiac signs
मिथुन राशि

ग्रहण के प्रभाव से आपको अकस्मात लाभ या हानि हो सकती है। किसी भी तरह के अनैतिक और गैरकानूनी कार्यों से बचें और आर्थिक मामलों को लेकर सावधानी बरतें।

विज्ञापन
Surya Grahan June 2021 Date, timing, sutak and effects on all zodiac signs
कर्क राशि

इस अवधि में आपका मन किसी चीज को लेकर अशांत रह सकता है। आप किसी को अपशब्द बोल सकते हैं। शांत रहें और धैर्य बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंदियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed