फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद करें ये काम, नहीं होगा कोई अशुभ प्रभाव

Sat, 14 Oct 2023 03:00 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 14 Oct 2023 03:00 PM IST
विज्ञापन
Surya Grahan 2023 What to Do After Solar Eclipse Surya Grahan KE Baad Kya Karna Chahiye News in Hindi
Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद करें ये काम - फोटो : iStock

After Surya Grahan Upay: साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 14 अक्तूबर को लगने जा रहा है। इस सूर्य ग्रहण की शुरुआत 14 अक्तूबर की रात 08 बजकर 34 मिनट से होगी और देर रात 2 बजकर 24 मिनट पर इसका समापन होगा। अमावस्या के दिन चंद्रमा जब सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तब सूर्य ग्रहण की स्थिति बनती है। यूं तो सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन हिंदू धर्म में इसका काफी महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को एक अशुभ घटना माना जाता है, क्योंकि इस दौरान सूर्य ग्रसित हो जाता है जिसका नकारात्मक प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ता है। इसलिए ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद कुछ उपाय करने चाहिए, ताकि इसका अशुभ प्रभाव जीवन पर न पड़े। ऐसे में चलिए जानते हैं सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद कौन से कार्य करने चाहिए...

Sharad Purnima 2023: चंद्र ग्रहण के साए में शरद पूर्णिमा, जानें खुले आसमान में खीर रखें या नहीं

Surya Grahan 2023 What to Do After Solar Eclipse Surya Grahan KE Baad Kya Karna Chahiye News in Hindi
Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद करें ये काम - फोटो : iStock
सूर्य ग्रहण के बाद तुरंत बाद करें ये काम

सूर्य ग्रहण समाप्त होने के तुरंत बाद घर में झाड़ू और नमक के पानी का पोछा लगाएं। इसके बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़कें। ऐसा करने से घर में प्रवेश सूर्य ग्रहण की नकारात्मक शक्तियां दूर भागती हैं।

Surya Grahan 2023 What to Do After Solar Eclipse Surya Grahan KE Baad Kya Karna Chahiye News in Hindi
Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद करें ये काम - फोटो : iStock

सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद छह नारियल लें और अपने सिर पर से वार कर बहते जल में प्रवाहित कर दें। इससे सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव आप पर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2023 What to Do After Solar Eclipse Surya Grahan KE Baad Kya Karna Chahiye News in Hindi
Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद करें ये काम - फोटो : iStock

सूर्य ग्रहण के बाद स्नान जरूर करें। स्नान करते समय पानी में गंगाजल मिलाने से ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों का असर खत्म हो जाता है। इसलिए पानी में गंगाजल जरूर मिलाएं।

Surya Grahan 2023: नवरात्रि से एक दिन पहले लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखाई देगा या नहीं

विज्ञापन
Surya Grahan 2023 What to Do After Solar Eclipse Surya Grahan KE Baad Kya Karna Chahiye News in Hindi
Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद करें ये काम - फोटो : iStock

ग्रहण के बाद स्नान के साथ दान का भी विशेष महत्व बताया गया है, इसलिए जितना संभव हो दान करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण के बाद तिल और चने की दाल का दान करना सबसे उत्तम माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed