Surya Grahan 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण एक ऐसी घटना है, जिसका विज्ञान से लेकर धर्म और ज्योतिष में भी बहुत ज्यादा महत्व होता है। जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आकर पृथ्वी पर अपनी छाया डालता है तब सूर्य ग्रहण होता है। यूं तो सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन शास्त्रों इसका काफी महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण काल के दौरान हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है। इसके अलावा इसका असर सभी 12 राशियों पर भी होता है। कुछ राशियों पर सूर्य ग्रहण का असर शुभ होता है, तो वहीं कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। इस बार का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा फिर भी इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। चलिए जानते हैं साल के पहले सूर्य ग्रहण का किन राशियों पर अशुभ प्रभाव होगा...
Surya Grahan 2023: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है साल का पहला सूर्य ग्रहण, हो जाएं सावधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि में ही लगने जा है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में परेशानी हो सकती है। भाई-बहनों के साथ आपका मतभेद बढ़ेगा। हालांकि ग्रहण के बाद बृहस्पति ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके बाद आपको राहत मिलेगी।
सिंह राशि
ग्रहण के दौरान सूर्य देव सिंह राशि के नौवें भाव में मौजूद होंगे। इसके अलावा ग्रहण के दो दिन बाद यहां गुरु का भी गोचर होगा। ऐसे में सिंह राशि के जातकों को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान किसी भी कार्य के लिए आपको काफी सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है।
Surya Grahan 2023: इन राशियों के लिए शुभ है साल का पहला सूर्य ग्रहण, हर काम में मिलेगी सफलता
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण परेशानी भरा हो सकता है। इस दौरान आपको वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा। यह सूर्य ग्रहण आपके लिए मानसिक तनाव और पीड़ा का कारण भी बन सकता है। इसलिए थोड़ा सोच-समझकर बोलने और संभालकर खर्च करने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के छठे भाव में सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ऐसे में आपको इस दौरान विरोधी परेशान कर सकते हैं। आपको स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो सकती है।आर्थिक स्थिति भी थोड़ी बिगड़ सकती है।