फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2021 Date & Timing: चंद्रग्रहण के बाद अब अगले महीने लगेगा सूर्यग्रहण, जानें समय, सूतक और प्रभाव

Thu, 27 May 2021 04:11 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 27 May 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
Surya Grahan 2021 Date & Timing sutak and significacne
सूर्य ग्रहण 2021 - फोटो : अमर उजाला

Surya Grahan June 2021 Date, timing, sutak: साल का पहला चंद्रग्रहण समाप्त हो चुका है। अब अगले महीने सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। महत्वपूर्ण बात ये है कि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण को अशुभ घटना के रूप में देखा जाता है। आइए जानते हैं जून में लगने वाले सूर्य ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी।

Surya Grahan 2021 Date & Timing sutak and significacne
सूर्य ग्रहण 2021 - फोटो : अमर उजाला
10 जून को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

सूर्यग्रहण 10 जून को लगेगा। यह ग्रहण ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर लग रहा है। यह इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। ग्रहण दोपहर 01:42 बजे से शुरू होगा जो शाम 06:41 बजे समाप्त होगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। 


Surya Grahan 2021 Date & Timing sutak and significacne
सूर्यग्रहण 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
सूतक 

भारत में दिखाई न देने के कारण ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ग्रहण काल में सूतक का विचार किया जाता है। इस दौरान कई कार्यों को करने की मनाही होती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2021 Date & Timing sutak and significacne
सूर्यग्रहण 2021 - फोटो : SOCIAL MEDIA
सूर्य ग्रहण का महत्व

ग्रहण एक अशुभ घटना होती है। इसलिए ग्रहण में कई चीजों का विचार किया जाता है। हिन्दू धार्मिक आस्था केन्द्रों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। लोग ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए गंगा जैसी पवित्र नदी में डुबकी लगाते हैं। पूजा पाठ एवं अन्य प्रकार के मंगल अनुष्ठान रुक जाते हैं। जब ग्रहण समाप्त होता है तो गंगा जल से घरों, मंदिरों, मूर्तियों को शुद्ध किया जाता है ताकि उनके ऊपर से ग्रहण की अशुभ छाया दूर हो जाए।

विज्ञापन
Surya Grahan 2021 Date & Timing sutak and significacne
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सूर्य ग्रहण में सावधानियां

सूर्य ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। विशेषकर गर्भवती महिलाओं को। उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और न ही उन्हें चाकू छुरी या नुकीली चीजों का प्रयोग करना चाहिए। कहा जाता है कि इसका सीधा असर गर्भ में पल रहे शिशु के ऊपर पड़ता है। इस सूर्य ग्रहण के बाद स्नान, दान और मंत्र जाप करना विशेष फलदायी रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed