बुद्ध पूर्णिमा की रात सुपरमून दिखाई दे रहा है। दुनिया के कई देशों में इसकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल आज, चंद्रग्रहण, ब्लडमून और सुपरमून तीनों एक साथ नजर आए। यह खगोलीय घटना छह साल बाद हुई है, जिसको लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिकों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। सुपर मून में चंद्रमा का आकार सामान्य पूर्णिमा की तुलना में कुछ बड़ा और अधिक चमकदार नजर आता है।
Blood Moon 2021: ब्लडमून, सुपरमून आज, सामान्य आकार से काफी बड़ा दिखाई दे रहा है चंद्रमा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Wed, 26 May 2021 09:08 PM IST
सार
जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आती है तो चंद्र ग्रहण होता है और जब चांद पूर्ण ग्रहण युक्त होता है तो ब्लड मून दिखता है। ये एक खगोलीय घटना है। इस स्थिति में पृथ्वी की छाया चंद्रमा की रोशनी को ढक लेती है, जिससे सूर्य की रोशनी पृथ्वी के वायुमंडल से टकराकर चंद्रमा पर पड़ती है। इस दौरान चंद्रमा का रंग लाल नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन