फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2020 : 21 जून को सूर्य ग्रहण पर कई तरह के संयोग, कुछ ऐसा दिखेगा इस दिन सूर्य

Mon, 15 Jun 2020 09:01 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 15 Jun 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
surya grahan 2020 time in india solar eclipse auspicious yoga on this days
सूर्य ग्रहण2020: यह इस महीने का दूसरा ग्रहण होगा।
21 जून को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह इस महीने का दूसरा ग्रहण होगा। इससे पहले 5 जून को उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगा था। जहां खगोलीय घटना के रूप में ग्रहण का विशेष महत्व है वहीं ज्योतिष नजरिए से 21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण को काफी महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है। दुनिया में चल रही कोरोना महामारी, प्राकृतिक आपदाओं और कई देशों के बीच तनाव की स्थिति में यह सूर्य ग्रहण लग रहा है।  सूर्य ग्रहण एक साथ कई तरह के संयोग लेकर आ रहा है।
Trending Videos
surya grahan 2020 time in india solar eclipse auspicious yoga on this days
surya grahan
- 21 जून को सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य कर्क रेखा के एकदम ठीक ऊपर आएगा।
- 21 जून का दिन साल का सबसे बड़ा दिन माना जाता है। ऐसा संयोग दूसरी बार बना है जब साल के सबसे बड़े दिन पर सूर्य ग्रहण लग रहा है। इससे पहले 19 साल पहले 2001 में 21 जून को सूर्य ग्रहण लगा था।
- 21 जून को सूर्य ग्रहण के दिन रविवार का पड़ रहा है और शास्त्रों में रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है।
- सूर्य ग्रहण के दिन सभी 9 ग्रहों में से 6 ग्रह वक्री चाल में रहेंगे। वक्री चाल को उल्टी चाल कहा जाता है इसमें ग्रह उल्टी दिशा में चलते हैं।

surya grahan 2020 time in india solar eclipse auspicious yoga on this days
surya grahan
कब लगता है सूर्य ग्रहण 
जब सूर्य और पृथ्वी की बीच चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती तो उस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। 21 जून को सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा ऐसी स्थिति में आ जाएगा कि सूर्य का आधे से ज्यादा हिस्सा छिप जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
surya grahan 2020 time in india solar eclipse auspicious yoga on this days
solar eclipse
सूर्य ग्रहण पर रिंग ऑफ फायर
यह सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ फायर के रूप में दिखाई देगा। जिसमें सूर्य आसमान में कंगन की तरह दिखाई देगा।
विज्ञापन
surya grahan 2020 time in india solar eclipse auspicious yoga on this days
solar eclipse
ग्रहण पर 6 ग्रह रहेंगे वक्री
धार्मिक नजरिए से ग्रहण को अशुभ माना जाता है। इसमें राहु सूर्य को ग्रास कर लेता है। ऐसी स्थिति में सूर्य कष्ट में रहते हैं। 21 जून को होने वाले सूर्य ग्रहण में एक साथ 6 ग्रह वक्री रहेंगे। इस दिन बुध, गुरु, शुक्र, शनि और  राहु-केतु वक्री रहेंगे। ऐसे में यह सूर्य ग्रहण खास रहेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed