फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्य का वृषभ राशि में गोचर, जानिए किन पांच राशियों को होगा सबसे ज्यादा लाभ

Sat, 01 May 2021 10:49 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 01 May 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
Sun transit 2021 in may date These five zodiac signs benefit the most
सूर्य देव

ज्योतिष में राहु-केतु को छोड़कर सभी ग्रहों को किसी न किसी राशि का स्वामित्व प्राप्त है। ये ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है ये प्रतिमाह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। सूर्य ही एक ऐसा ग्रह है जो कभी भी वक्री चाल नहीं चलता है। सूर्य के राशि परिवर्तन तिथि को संक्रांति कहा जाता है। इस बार सूर्य 15 मई 2021 को वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं इसके बाद एक माह यानि 15 जून तक सूर्य वृषभ राशि में ही विराजेंगे। इसका प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर होगा लेकिन पांच राशियों को इससे सबसे ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं वे पांच राशियां। 

Sun transit 2021 in may date These five zodiac signs benefit the most
वृष राशि - फोटो : taurus sign

वृषभ राशि
सूर्य अपनी राशि से वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं इससे इस राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष  मजबूत बनेगा। इस राशि के जातक यदि संपत्ति या कृषि संबंधित कार्य में निवेश करते हैं तो लाभ मिलने के संकेत हैं लेकिन मई माह के अंत में थोड़ी समस्याएं हो सकती हैं। खर्च बढ़ सकते हैं। क्रोध की अधिकता हो सकती है इसलिए जितना हो सके विवादों से बचकर रहें।

Sun transit 2021 in may date These five zodiac signs benefit the most
कन्या राशि - फोटो : virgo sign

कन्या राशि
सूर्य के राशि परिवर्तन करने से कन्या राशि के जातकों की आय वृद्धि होने की संभावना है। इसके साथ ही शनि भी वक्री हो रहे हैं जिससे कार्यों की बाधाएं दूर हो सकती हैं। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा कार्यों में गति आएगी जिससे समय पर अपने काम पूर्ण कर पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sun transit 2021 in may date These five zodiac signs benefit the most
तुला राशि - फोटो : libra sign

तुला राशि
सूर्य के राशि परिवर्तन से तुला राशि के जातकों की आय बेहतर होगी और संतान से सुख प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही कोई बड़ी सफलता प्राप्त होने के भी आसार हैं।

विज्ञापन
Sun transit 2021 in may date These five zodiac signs benefit the most
वृश्चिक राशि - फोटो : scorpio sign

वृश्चिक राशि 
सूर्य के परिवर्तन से इस राशि के जातकों को सूर्य की दृष्टि प्राप्त होगी, जिससे धन और सफलता प्राप्ति के योग बन सकते हैं। इसके साथ ही रूके हुए कार्यों में गतिशीलता आएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed