Shattila Ekadashi 2026 Shubh Yog: हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को षटतिला एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह तिथि भगवान विष्णु की आराधना को समर्पित मानी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत रखने तथा पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और पुण्य कर्मों में वृद्धि होती है। षटतिला एकादशी पर पूजा में तिल और तुलसी दल अर्पित करना विशेष रूप से शुभ माना गया है। खास बात यह है कि इस साल 23 वर्षों बाद एक बार फिर दुर्लभ संयोग बन रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Shattila Ekadashi 2026: 23 साल बाद बन रहा है अद्भुत संयोग, तीन शुभ योग में रखा जाएगा षटतिला एकादशी व्रत
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 13 Jan 2026 04:15 PM IST
सार
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी का व्रत 14 जनवरी 2026 को रखा जाएगा। खास बात यह है कि इस साल 23 वर्षों बाद एक बार फिर दुर्लभ संयोग बन रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
