फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani vakri 2021: कल से शनि चलेंगे उल्टी चाल, जानें किन राशियों के लिए होंगे शुभ तो किन्हें करेंगे परेशान

Sat, 22 May 2021 04:55 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 22 May 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
Shani vakri 2021 Shani retrograde on 23 may Know the auspicious inauspicious effects on all zodiac signs
शनि वक्री 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

वैदिक ज्योतिष में शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है। शनि एक ग्रह तो है ही उन्हें देव की संज्ञा भी दी गई है। सभी ग्रहों की तरह शनि भी एक राशि से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं लेकिन ये बहुत ही धीमी गति से चलते हैं इसी कारण शनि के शनैश्चर भी कहा जाता है। शनि मार्गी (सीधी चाल) और वक्री (उल्टी चाल) दोनों होते हैं। इस समय शनि स्वयं की राशि मकर में स्थित हैं। इस साल शनिदेव 23 मई दिन रविवार यानी कल अपनी ही राशि मकर में वक्री हो रहे हैं। 23 मई की दोपहर 2 बजकर 23 मिनट पर शनि देव अपनी ही राशि मकर में वक्री हो जाएंगे और इसके बाद ये 11 अक्तूबर यानी पूरे 141 दिनों तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। किसी भी ग्रह के स्थान परिवर्तन से सभी राशियों पर प्रभाव होता है। इसी तरह से शनि की उल्टी चाल का असर भी राशियों पर होगा। ये प्रभाव कुछ राशियों पर शुभ तो कुछ पर अशुभ हो सकता है। आइए जानते हैं शनि के वक्री होने का राशियों पर क्या प्रभाव होगा।

Shani vakri 2021 Shani retrograde on 23 may Know the auspicious inauspicious effects on all zodiac signs
मेष राशि - फोटो : aries sign
मेष राशि

इस राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होना मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा। इनके लिए धन लाभ के योग हैं तो वहीं खर्च में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार में भी ध्यान देने की जरूरत है। यदि नया व्यापार है तो समस्याएं आ सकती हैं।

Shani vakri 2021 Shani retrograde on 23 may Know the auspicious inauspicious effects on all zodiac signs
वृष राशि - फोटो : taurus sign
वृष राशि

वृष राशि के जातको के लिए भी शनि का वक्री होना उनके आर्थिक पक्ष के मिलेजुले परिणाम देगा। इस दौरान परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थय पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। अचानक से विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani vakri 2021 Shani retrograde on 23 may Know the auspicious inauspicious effects on all zodiac signs
मिथुन राशि - फोटो : gemini sign
मिथुन राशि

शनि के वक्री होने पर मिथुन राशि के जातकों पर विपरीत प्रभाव वाला होगा। इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर संयम बनाए रखें। मित्रों से वाद-विवाद हो सकता है। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

विज्ञापन
Shani vakri 2021 Shani retrograde on 23 may Know the auspicious inauspicious effects on all zodiac signs
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
कर्क राशि

शनि के वक्री होने पर कर्क राशि के लोगों की मुश्किलें कुछ बढ़ सकती हैं। इस दौरान किसी भी तरह के गैरकानूनी कामों से दूर रहें अन्यथा कोर्ट-कचहरी के चक्करों में फंस सकते हैं, लेकिन इस दौरान साझेदारों से चल रहे विवाद समाप्त होने के योग हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed