फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि साढ़ेसाती: इस दिन होगा शनि का राशि परिवर्तन, इन राशियों से हटेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या

Thu, 24 Jun 2021 05:48 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 24 Jun 2021 05:48 AM IST
विज्ञापन
shani sade sati in 2021 and three zodiac signs effects
कुंडली में शनि की खराब स्थिति होने पर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और महादशा लग जाती है।

शनि की चाल से सभी लोग भयभीत हो जाया करते हैं। शनि का नाम आते ही लोगों के मन में यह धारण बन जाती है कि कहीं हमारे ऊपर तो नहीं शनि की अशुभ छाया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। शनि किसी एक राशि में ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर उसके बाद ही अन्य दूसरी राशि में गोचर करते हैं। माना जाता है जिस किसी की कुंडली में शनि अशुभ भाव या स्थिति में होते हैं उसके साथ परेशानियां, रुकावटें और बीमारियां पीछा करने लगते हैं। कुंडली में शनि की खराब स्थिति होने पर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और महादशा लग जाती है।



शनि किसी एक राशि में लगभग ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि के एक राशि में रहने से तीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती और दो पर ढ़ैय्या लग जाती है। वर्तमान में शनि मकर राशि में भ्रमण पर हैं जिस कारण से धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती लगी हुई है और मिथुन और कन्या  पर ढैय्या। 

shani sade sati in 2021 and three zodiac signs effects
मकर राशि में शनि
कब होगा शनि का राशि परिवर्तन
शनि ढाई वर्षों में राशि बदलते हैं। शनि 24 जनवरी 2020 को मकर राशि में प्रवेश किया था और तब से अब तक इसी राशि में हैं। शनि 29 अप्रैल 2022 को मकर को छोड़ते हुए कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने से धनु राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन मीन राशि पर साढ़ेसाती आरंभ हो जाएगी। कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या लगेगी।
shani sade sati in 2021 and three zodiac signs effects

क्या होती है शनि की साढ़ेसाती
जातक की कुण्डली में चंद्रमा जिस राशि में जिस डिग्री पर बैठा है उससे 45 डिग्री की पहले में जब गोचर का शनि आता है तो शनि की साढ़ेसाती शुरू होती है। यह 45 डिग्री के दायरे में आने के साथ शुरू होती है और चंद्रमा से आगे निकलकर 45 डिग्री दूर चली जाए, तब तक चलती है। यह समय कुल साढ़े सात साल का होता है, इसी कारण इसे साढ़ेसाती कहते हैं। एक राशि तीस डिग्री की होती है। शनि का एक राशि में भ्रमण ढाई साल का होता है। चंद्रमा के दोनों ओर डेढ़ डेढ़ राशि यानी 45 डिग्री तक इसका भ्रमण यह स्थिति पैदा करता है। यानि ढाई ढाई साल के तीन हिस्से किए जा सकते हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
shani sade sati in 2021 and three zodiac signs effects
शनि मंदिर

शनि को शुभ बनाने के उपाय

  • शमी के वृक्ष की जड़ को काले कपड़े में पिरोकर शनिवार की शाम दाहिने हाथ में बांधे तथा ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनिश्चराय नम: मंत्र का तीन माला जप करें।
  • शनि ग्रह से शुभ फल पाने के लिए शिव की उपासना एक सिद्ध उपाय है। नियमपूर्वक शिव सहस्त्रनाम या शिव के पंचाक्षरी मंत्र का पाठ करने से शनि के प्रकोप का भय जाता रहता है और सभी बाधाएं दूर होती हैं। इस उपाय से शनि द्वारा मिलने वाला नकारात्मक परिणाम समाप्त हो जाता है।
  • भगवान शिव की तरह उनके अंशावतार बजरंग बली की साधना से भी शनि से जुड़ी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। कुंडली में शनि से जुड़े दोषों को दूर करने के लिए प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान जी के मंदिर में जाकर अपनी क्षमता के अनुसार कुछ मीठा प्रसाद चढ़ाएं।
विज्ञापन
shani sade sati in 2021 and three zodiac signs effects
  • शमी का वृक्ष घर में लगाएं और नियमित रूप से उसकी पूजा करें। इससे न सिर्फ आपके घर का वास्तुदोष दूर होगा बल्कि शनिदेव की कृपा भी बनी रहेगी। इसी तरह काले कपड़े में शमी वृक्ष की जड़ को बांधकर अपनी दांयी बाजू पर धारण करने पर शनिदेव आपका बुरा नहीं करेंगे बल्कि उन्नति में सहायक होंगे।
  • शनिवार के दिन शनि महाराज को नीले रंग का अपराजिता फूल चढ़ाएं और काले रंग की बाती और तिल के तेल से दीप जलाएं। साथ ही शनिवार के दिन महाराज दशरथ का लिखा शनि स्तोत्र पढ़ें। शनिवार या अमावस्या के दिन सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर शनिदेव का ध्यान करें। फिर एक दीपक में सरसों का तेल डालकर जलाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed