Shani Sade Sati And Shani Dhaiya Details: ज्योतिषशास्त्र में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। सभी ग्रहों में शनि सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। ज्योतिष के अनुसार शनि का साढ़ेसाती ,ढैय्या और महादशा का बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। अगर किसी की कुंडली में शनि के अशुभ घर में बैठने से उस जातक पर कई तरह के कष्ट होते हैं। जातक के जीवन में शनि साढ़ेसाती (Shani Sade Sati) चलने पर उसके ज्यादातर कामों में बाधाएं उत्पन्न होती है। शनिदेव (Shani Dev) को न्याय का देवता माना गया है। इस कारण यह व्यक्ति को उसके द्वारा किए कर्मों के अनुसार शुभ या अशुभ फल देते हैं। शनि देव (Shani Dev) किसी एक राशि में लगभग ढाई वर्षों तक रहते हैं। जिस कारण से जातकों पर शनि का प्रभाव लंबे समय तक रहता है। आइए जानते हैं आने वाले पांच वर्षों में किन-किन राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर।
शनि साढ़ेसाती: जानिए आने वाले 5 वर्षों में किन राशि वालों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2021 में शनि
वर्ष 2021 में शनि की चाल में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ। वर्तमान में शनि मकर राशि में गोचर हैं। इस कारण से पांच राशियों पर शनि की अशुभ छाया चल रही है। धनु, मकर और कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है और मिथुन व तुला राशि पर शनि की ढैय्या। 2021 में पूरे साल इन पांच राशियों को शनि का प्रभाव रहेगा।
साल 2022 में शनि
ढ़ाई साल के बाद साल 2022 में शनि राशि बदलकर दूसरी राशि में आ जाएंगे। साल 2022 में शनि के राशि बदलने पर धनु राशि के जातकों से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। जहां धनु राशि साढ़ेसाती के प्रभाव से मुक्ति होगी वहीं साल 2022 में मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी।
इस वर्ष शनि अपनी राशि नहीं बदलेंगे। शनि के राशि नहीं बदलने के कारण पहले की तरह मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का असर रहेगा जबकि कर्क और वृश्चिक राशि पर ढैय्या बनी रहेगी।
साल 2024 में शनि
इस वर्ष भी शनि का राशि परिवर्तन नहीं होगा। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलते हैं इस कारण से इनका राशि परिवर्तन ढाई वर्षों के बाद होता है। मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती और कर्क और वृश्चिक राशि पर ढैय्या रहेगी।